Indian Idol: शो से बाहर होने वाले सवाई भाट कर रहे कुछ बड़ा प्लान, दो पूर्व विजेताओं से की मुलाकात

नई दिल्ली, 24 जुलाई: इंडियन आइडल का 12वां सीजन शुरू होते ही राजस्थान के सवाई भाट कंटेस्टेंट के रूप में पहुंचे। जिन्होंने अपनी आवाज से सभी को दिवाना बना दिया, लेकिन कुछ हफ्तों पहले उनके फैन्स को तब बड़ा झटका लगा, जब अचानक वो एलिमिनेट कर दिए गए। हालांकि सवाई ने अभी हार नहीं मानी है। कुछ दिनों पहले उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ 'सांसें' नाम का गाना रिलीज किया, जो हिट रहा। अब वो कुछ और बड़ा करने की सोच रहे हैं। (वीडियो-नीचे)

 सनी-सलमान से मुलाकात

सनी-सलमान से मुलाकात

दरअसल जब से सवाई शो से बाहर निकले हैं, उन्हें कई बॉलीवुड हस्तियों का सपोर्ट मिला है। हाल ही में उन्होंने सीजन 10 के विजेता सलमान अली और सीजन 11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी से मुलाकात की। इस दौरान तीनों ने मिलकर सांसें गाना गाया। साथ ही उसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इस मुलाकात के बाद खबर आ रही कि तीनों मिलकर कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। हो सकता है कि वो किसी गाने में साथ नजर आएं।

सवाई ने कही ये बात

सवाई ने कही ये बात

वीडियो के साथ सवाई ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि हैलो दोस्तों, पहले तो सभी को नमस्कार। बस यही कहना चाहूंगा कि आप सब लोग खुश रहें। माता रानी सबको खुश रखें। मैं खुश हूं कि मुझे इतना प्यार मिला। लोग मुझे अभी भी आशीर्वाद दे रहे, सलमान और सनी भाई मुझे बहुत ज्यादा सपोर्ट कर रहे। मैं उन दोनों का बहुत शुक्रगुजार हूं। वो बेहतरीन सिंगर होने के साथ दिल के भी अच्छे हैं। मुझे और उन दोनों को आप अपना आशीर्वाद दीजिए।

बहुत गरीब थे सवाई

बहुत गरीब थे सवाई

आपको बता दें कि मखमली आवाज के मालिक सवाई भाट राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं। सवाई का पूरा परिवार गलियों में 'कठपुतली का खेल' दिखाकर अपना पेट भरता था। इसके अलावा उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी तंबू में ही गुजार दी। हालांकि अब उनकी किस्मत बदल गई है। देशभर में उनकी आवाज के लाखों फैन्स हैं। इंडियन आइडल के मंच पर भी उनको बहुत प्यार मिला था।

सनी ने बदल ली अपनी किस्मत

सनी ने बदल ली अपनी किस्मत

इंडियन आइडल 11 में आने से पहले सनी हिंदुस्तानी जूता पॉलिश किया करते थे, लेकिन शो जीतने के बाद उनकी किस्मत बदल गई। हाल ही में उन्होंने लंदन में एक शो किया था, जिसमें उनकी विदेशी गर्लफ्रेंड भी नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+