Indian Idol 12: पवनदीप-अरुणिता का फेक लव एंगल देख भड़के दर्शक, बोले शर्म करो

मुंबई, 24 जुलाई। इंडियन आइडल 12 अपने शुरूआती दौर से विवादों से घिरा रहा है। इस रियलिटी शो पर फेक कटेंट का आरोप लग चुका है। किशोर कुमार के बेटे अनूप कुमार जब इस शो में स्‍पेशल गेस्‍ट बन कर आए थे उसके बाद उन्‍होंने खुलासा किया था कि मेकर्स प्रतिभागी सिंगर्स की झूठी तारीफ करने के लिए कहते हैं। जिसके बाद शो में फेक कंटेंट देने का आरोप लगा जिससे दर्शक बहुत नाराज हुए। वहीं अब तो इंडियन आइडल शो मेकर्स ने सारी हदें पार कर दी हैं। मेकर्स ने अब टीआरपी बढ़ाने के लिए शो के गायक पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीवाल के बीच लव एंगल वीकेंड एपिसोड में दिखाया जा रहा है। लेकिन दर्शकों को ये बिलकुल नहीं पसंद आ रहा है, इसे देखकर फैंस भड़क उठे हैं।

मेकर्स ने रिलीज किया वीकेंड प्रोमो

मेकर्स ने रिलीज किया वीकेंड प्रोमो

बता दें आने वाले एप‍िसोड में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रीना रॉय गेस्‍ट बनकर आएंगी। इस एपिसोड का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया है। जिसमें पवनदीप और अरुणिता के बची एक रोमांटिक सेगमेंट को किया क्रिएट किया जाएगा। लेकिन इसमें साफ दिख रहा है कि पवनदीप और अरुणिता ये ड्रामा करने में बिलकुल इच्‍छुक नहीं दिख रहे हैं। उनके एक्‍सप्रेशन से साफ दिख रहा है कि उनसे ये प्‍यार का ड्रामा करवाया जा रहा है।

Recommended Video

    Indian Idol 12: Shanmukhapriya की सिंगिंग से इम्प्रैस हुए Omung Kumar, दिया सरप्राइज ।वनइंडिया हिंदी
    पवनदीप और अरुणिता का दिखा एक्‍सप्रेशन

    पवनदीप और अरुणिता का दिखा एक्‍सप्रेशन

    शो में ये नजारा इस वी‍केंट एपिसोड में दर्शकों को दिखाई देगा। इस शो की गेस्‍ट के कहने पर अरुणिता पवनदीप को उसकी फेवरेट खीर खिलाती हुई नजर आएंगी। इस सीन में साफ दिख रहा है कि दोनों की इसमें कोई रुचि नहीं है।

     रीना रॉय अरुणिता से फरमाइश करती हैं कि....

    रीना रॉय अरुणिता से फरमाइश करती हैं कि....

    दसअसल, इंडियल आइडल 12 के होस्‍ट आदित्‍य नारायण पवनदीप से पूछते हैं कि उन्‍हें क्‍या पसंद है? जिसके जवाब में वो बोलते हैं खीर। सेट पर खीर मंगाई जाती है और रीना रॉय अरुणिता से फरमाइश करती हैं कि वो पवनदीप को अपने हाथों में खीर लेकर एक प्‍यार भरा डॉयलाग बोलने के लिए कहती हैं। जबकि ये सुनते ही अरुणिता शर्म से लाल हो जाती हैं। वहीं आदित्‍य नारायण दोनों को अरुदीप बोलते हैं। ये बताते हैं कि दोनों का नाम अरुदीप हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

    पवनदीप-अरुणिता का लव एंगल देख भड़के दर्शक

    मेकर्स की शो में ये ड्रामा देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स को ये पसंद नहीं आ रहा। एक यूजर ने कहा भगवान के लिए शर्म करो। एक ने लिखा दो कंटेस्‍टेंट्स को ऐसे शर्मिंदा किया जाता है, ये क्‍या बकवास है? एक ने लिखा पवनदीप के परफार्मेंस का प्रोमो दिखाओ ये सब नहीं देखना हैं हमें। यूजर मेकर्स को ट्रोल कर रहे और कह रहे कि फेक लव स्‍टोरी का प्रोमो दिया, केवल शो की बात करो। अब तो फिनाले होने वाला हैं और हमें इसका इंतजार है कि किस गायक को विनर की ट्राफी मिलेगी।

    https://hindi.oneindia.com/photos/sonam-bajwa-bold-pictures-viral-on-social-media-oi65165.ht
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+