India Idol 12: टीवी पर पहली बार म्यूजिकल रामायण, 'हनुमान चालीसा' गाते दिखेंगे मो. दानिश

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। इस वक्त चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है, 21 अप्रैल को राम नवमी आने वाली है, भक्तगण श्रीराम चंद्र के जन्मोत्सव की तैयारियों में लगे हुए हैं लेकिन उससे पहले इंडियन आइ़डियल 12 ने भक्ति का समां बांध दिया है, जी हां इस वीकेंड आपको टीवी पर पहली बार म्यूजिकल रामायण सुनने को मिलेगी। इस हफ्ते शो के मुख्य अतिथि योग गुरु 'बाबा रामदेव ' हैं। सोनी टीवी ने शो का प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसने लोगों की शो के प्रति उत्सुकता एकदम से बढ़ा दी है।

टीवी पर पहली बार म्यूजिकल रामायण

टीवी पर पहली बार म्यूजिकल रामायण

शो के प्रतियोगी इस बार आपको पूरी तरह से रामभक्ति में में नजर आएंगे और वो संगीतमय रामायण की प्रस्तुति देंगे, शो का प्रोमो जो शेयर किया गया है उसमें शो के लोकप्रिय प्रतियोगी निहाल, अरुणिता, सयाली, मो दानिश और पवनदीप सुरमयी प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं। मो दानिश की आवाज में हनुमान चालीसा एकदम से मन पर असर कर रही है। शो में लेखक मनोज मुन्तशिर भी रामायण की कहानी को सुनाते नजर आएंगे। (देखें: सोनी का प्रोमो)

इंडियन आइडियल का 12वां सीजन

इंडियन आइडियल का 12वां सीजन

मालूम हो कि सोनी टीवी पर ये इंडियन आइडियल का 12वां सीजन चल रहा है। शो के जज हैं गायिका नेहा कक्कड़, गायक-एक्टर और संगीतकार हिमेश रेशमिया और विशाल दादलानी। शो का रोमांच पूरे शबाब पर है।

शो के होस्ट आदित्य नारायण कोरोना संक्रमित

शो के होस्ट आदित्य नारायण कोरोना संक्रमित

शो के होस्ट आदित्य नारायण थे लेकिन हाल ही में वो कोरोना संक्रमित निकले हैं, जिसकी वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैं और इसलिए उनकी जगह अब शो को होस्ट कर रहे हैं टीवी जगत के जाने-माने सितारे ऋत्विक धंजानी, वो इससे पहले 'बेस्ट ड्रामेबाज', 'नच बलिए 7' और 'सुपर डांसर' जैसे शोज की मेजबानी कर चुके हैं।

ये हैं अभी तक के इंडियन आइडियल विजेताओं की लिस्ट

ये हैं अभी तक के इंडियन आइडियल विजेताओं की लिस्ट

  • इंडियन आइडियल 1-अभिजीत सावंत
  • इंडियन आइडियल 2-संदीप आचार्य
  • इंडियन आइडियल 3-प्रशांत तमांग
  • इंडियन आइडियल 4-सुरभि देववर्मन
  • इंडियन आइडियल 5-श्रीमा चन्द्र मायनंपती
  • इंडियन आइडियल 6-विपुल मेहता
  • इंडियन आइडियल 7-अंजना पद्मनाभन
  • इंडियन आइडियल 8-अनन्या सृत्म नंदा
  • इंडियन आइडियल 9-एलभी रेवंत
  • इंडियन आइडियल 10-सलमान अली
  • इंडियन आइडियल 11-सनी हिन्दुस्तानी
  • इंडियन आइडियल 12 का विजेता - इंतजार करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+