MP News: गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महर्षि सांदीपनि को समर्पित की अपनी पुस्तक, भारतीय गुरु परंपरा को बताया संस्कृति की आधारशिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित श्री कृष्ण पायथन ट्रस्ट में 'भारतीय गुरु परंपरा के वास्तुकार: महर्षि सांदीपनि' पुस्तक का सम्मान किया, जिसमें गुरु-शिष्य व्यक्तित्व, नैतिक शिक्षा और भारतीय शिक्षण एवं संस्कृति पर सांदीपनि के स्थायी प्रभाव को रेखांकित किया गया।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा प्रकाशित अपनी पुस्तक "भारतीय गुरु परंपरा के शिल्पी : महर्षि सांदीपनि" महर्षि सांदीपनि के चरणों में समर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सभी गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को देश की सांस्कृतिक चेतना की आधारशिला बताया।

CM honours Maharishi Sandipani on Guru Purnima

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं होते, बल्कि वे संस्कार, विवेक और जीवन का सही मार्ग भी दिखाते हैं। गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है तथा उसका जीवन सफल और सार्थक बनता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा विश्व की सबसे समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। महर्षि सांदीपनि इस गौरवशाली परंपरा के ऐसे महान आचार्य थे, जिनके सान्निध्य में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा जैसे आदर्श शिष्यों का निर्माण हुआ।

पुस्तक की प्रस्तावना मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लिखी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि महर्षि सांदीपनि ने शिक्षा को केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे चरित्र निर्माण, अनुशासन, समरसता और लोककल्याण से जोड़ा।

उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, गुरु-शिष्य संस्कृति और महर्षि सांदीपनि की विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को भारतीय शिक्षा-दर्शन, गुरु के प्रति श्रद्धा तथा जीवन मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करेगी।

महर्षि सांदीपनि के जीवन और शिक्षा-दर्शन पर आधारित है पुस्तक

"भारतीय गुरु परंपरा के शिल्पी : महर्षि सांदीपनि" पुस्तक में महर्षि सांदीपनि के जीवन, शिक्षा-दृष्टि, गुरुकुल परंपरा, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा, भारतीय शिक्षा-दर्शन में उनके योगदान तथा वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से शामिल किया गया है। यह पुस्तक भारतीय गुरु परंपरा की समृद्ध विरासत को रेखांकित करते हुए महर्षि सांदीपनि के शिक्षा दर्शन और उनके योगदान का प्रामाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+