अलकायदा ने भारत सरकार का वेबसाइट किया हैक, उगला जहर
नयी दिल्ली। आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत सरकार के वेबसाइट को हैक कर खूब जहर उगला है। अलकायदा ने रेलनेट पेज की माइक्रोसाइट को हैक कर लिया और ज़हरीला संदेश पोस्ट कर भड़काऊ शब्द लिखे।

रेलसेल की ये बेवसाइट सेंट्रल रेलवे के कार्मिक विभाग की भुसावल डिवीज़न से जुड़ा है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अलकायदा ने भारत सरकार की वेबसाइट को हैक कर भड़काऊ संदेश अपलोड कर दिए। संदेश में भारतीयों को भड़काने का काम किया गया।
संदेश में अलकायदा ने लिखा कि 'क्या दिल्ली की ज़मीन ने शाह मुहादित देहलवी को जन्म नहीं दिया जो एक बार फिर भारत के मुस्लिमों को जिहाद के भूले हुए सबक सिखाएगा। वेबसाइट हैक होने की सूचना मिलते ही फौरन इस संदेश को हटाकर साइट को ठीक कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications