मुंबई हमलों के आतंकी लखवी को राहत पर भारत ने पाक उच्चायुक्त को तलब किया
नई दिल्ली। मुंबई हमलों के मुख्य आतंकी जकी उर रहमान लखवी को जमानत मिलने के बाद उसके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया। इस फैसले के खिलाफ भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

भारत ने पाकिस्तान उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब करके लखवी को दी गयी जमानत पर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं जब बासित से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय विदेश मंत्रालय ने तलब किया है बेहतर होगा उनसे से इस बारे में पूछें।
आपको बता दें कि पाकिस्तान की हाई कोर्ट ने लखवी को नजरबंद रखने की सरकार की अपील को खारिज कर दिया है। जिसके बाद लखवी के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने केस की सुनवाई करते हुए पाकिस्तान सरकार के लखवी को जेल में रखने के नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया।
गौरलतब है कि पाकिस्तान की एक अदालत ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी को 18 दिसंबर को जमानत दे दी थी। जिसके बाद भारत ने लखवी को जमानत मिलने पर कड़ा विरोध जताया था। इस फैसले के बाद भारत और दुनियाभर से हो रही आलोचना के बाद पाकिस्तान सरकार ने लखवी को जेल में रखने का नोटिफिकेशन जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications