Coronavirus: भारत सरकार ने नेजल वैक्सीन को दी मंजूरी- सूत्र

भारत सरकार ने नेजल वैक्सीन को हरी झंडी दे दी है, आज से ही इस वैक्सीन को कोविड टीकाकरण अभियान में शामिल कर लिया गया है।

nasal vaccine

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Corona Nasal Vaccine की शुरुआत, जानें प्रक्रिया | वनइंडिया हिंदी*News

      Coronavirus NAsal Vaccine: कोरोना जिस तरह से एक बार फिर दस्तक दे रहा है, उस बीच भारत सरकार एक्शन में आ गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारत सरकार ने नेजल वैक्सीन को हरी झंडी दे दी है। इस नेजल वैक्सीन को हेट्रोलोगस बूस्टर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे पहले इसे प्राइवेट अस्पतालों में मुहैया कराया जाएगा। आज से ही इस नेजल वैक्सीन को कोविड टीकाकरण अभियान में शामिल कर लिया जाएगा। बता दें कि चीन में कोरोना ओमिक्रान के नए वैरिएंट BF7 ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, जिसके चलते तमाम देश अलर्ट हो गए हैं।

      स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मंसुख मांडविया ने कहा कि भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को अनुमति दे दी गई है, जिसे कोविन एप पर जोड़ दिया जाएगा। इससे पहले ही यह खबर सामने आई थी कि भारत बायोटेक की नेजल कोविड वैक्सीन को जल्द ही देश में शुरू किया जाएगा। बता दें कि भारत बायोटेक ने ही कोवाक्सीन को तैयार किया था। जो अब बूस्टर डोज के तौर पर नेजल वैक्सीन की शुरुआत करने जा रही है।

      बता दें कि भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को बिना इंजेक्शन दिया जाएगा। यह भारत की पहली ऐसी बूस्टर डोज है जिसे नाक में स्प्रे के जरिए दिया जाएगा। इसे 18 साल से ऊपर के लोगों को दिया जा सकता है। हालांकि अभी इस वैक्सीन की कीमत सामने नहीं आ सकी है। इस वैक्सीन को प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मुहैया कराया जाएगा। फिलहाल कोविन एप पर भारत बायोटेक की कोवाक्सीन, सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड और कोवावैक्स, रूस की स्पुतनिक वी और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की कोर्बीवेक्स वैक्सीन का विकल्प उपलब्ध है।

      बता दें कि जिस तरह से कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है वह मास्क पहनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना के हालात का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। दरअसल चीन में ओमिक्रान के नए वैरिएंट बीएफ.7 ने दस्तक दी है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, जिसे देखते हुए भारत सरकार भी एक्शन में आ गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+