भारतीय तटरक्षक बल ने बुझाई जहाज में लगी आग, सवार थे 16 वैज्ञानिक
मंगलूरू। भारतीय तटरक्षक बल के जहाज विक्रम और शूर ने सागर संपदा नाम के जहाज पर लगी एक आग को बुझा दिया है। इस जहाज में 30 क्रू और 16 वैज्ञानिक मौजूद थे। यह घटना कर्नाटक के मंगलूरू तट पर कल रात को घटी थी। इस जहाज को अब मंगलूरू बंदरगाह पर वापस लाया जा रहा है। यह जानकारी भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने दी है।

तटरक्षक बल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल रात सागर संपदा जलपोत में आग लग गई। दुर्घटना के समय जलपोत मंगलुरु तट पर ही खड़ा था। सूचना मिलते ही तटरक्षक बल के दो जहाज विक्रम और शूर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुर्घटनाग्रस्त जहाज को अब मंगलुरु पोर्ट की ओर भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications