गुजरात: देश की समुद्री सीमा के अंदर 5 बोट में सवार 26 पाक नागरिकों को कोस्ट गार्ड ने पकड़ा
तट से महज 12 नॉटिकल मील दूर सेलिंग कर रहे पाकिस्तानियों को कोस्ट गार्ड ने मुस्तैदी दिखाते हुए धर दबोचा।
कच्छ। इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात में कच्छ के पास भारत के समुद्री सीमा के अंदर सेलिंग कर रहे 26 पाकिस्तानी नागरिकों को धर लिया है। ये सभी कुल पांच बोट में सवार थे और समुद्री तट के काफी करीब थे।

समुद्र तट से महज 12 नॉटिकल मील दूर थे
समुद्री सीमा की सुरक्षा में लगे तटरक्षकों ने तट से महज 12 नॉटिकल मील की दूरी पर पांच बोट को देखा।
कोस्ट गार्ड ने इंटरसेप्टर बोट C419 से पीछा किया और पांचों बोट को पकड़ लिया। उनमें 26 पाक नागरिक सवार थे जिनको जखाऊ लाया गया है।
पकड़े गए पाक नागरिकों से पूछताछ जारी
सभी पाक नागरिकों को जखाऊ लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications