माउंट एवरेस्ट पर फतह के बाद लापता भारतीय पर्वतारोही की हुई मौत
27 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही का नाम रवि कुमार है और वो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले थे। जिस जगह से वो गिरे उसे बालकनी कहते हैं।
नई दिल्ली। माउंट एवरेस्ट फतह के बाद वापस लौटने के दौरान लापता हुए 27 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक अधिकारी ने बताया है कि उनकी मौत हो गई है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने के बाद वापस लौटने के दौरान करीब 200 मीटर नीचे गिरने से भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गई।

200 मीटर के करीब गिरने से हुई मौत
27 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही का नाम रवि कुमार है और वो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले थे। नेपाल के पर्यटन विभाग के निदेशक जनरल दिनेश भट्टाराई ने बताया कि रवि कुमार करीब 8200 मीटर की ऊंचाई पर थे, जहां से करीब 200 मीटर नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। जिस जगह से वो गिरे उसे बालकनी कहते हैं। उन्होंने बताया कि माउंट एवरेस्ट पर तैनात हमारे अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि माउंट एवरेस्ट फतह के बाद जब रवि कुमार लौट रहे थे उसी दौरान बालकनी से वो 200 मीटर नीचे गिरे जिससे उनकी मौत हो गई।
बता दें का बालकनी साउथ समिट पर चढ़ने से पहले पर्वतारोहियों के आखिरी आराम करने की जगह है। इस साल रवि कुमार की मौत के बाद अब तक पांच लोगों माउंट एवरेस्ट चढ़ने के दौरान हो चुकी है। भारतीय पर्वतारोही रवि कुमार ने शनिवार को दोपहर करीब 1.28 बजे माउंट एवरेस्ट की 8,848 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ गए थे। वहीं पर उनके चढ़ाने में गाइड कर रहा लाकपा वोंग्या शेरपा बेहोशी की हालत में मिला था। जानकारी के मुताबिक उतरने के दौरान रवि कुमार और उनके गाइड लाकपा वोंग्या शेरपा अलग हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications