Captain Tania Shergill: पिता-दादा के सेना में होने के अलावा और भी बहुत कुछ हैं तानिया शेरगिल के बारे में जानने को

नई दिल्‍ली। भारतीय सेना की कैप्‍टन तानिया शेरगिल के हिस्‍से एक नया मुकाम आया है। कैप्‍टन शेरगिल ने 15 जनवरी को आर्मी डे के मौके पर पुरुष दल का नेतृत्‍व किया। ऐसा करके वह पहली ऐसी लेडी ऑफिसर बन गई हैं जिन्‍हें सेना दिवस के मौके पर यह उपलब्धि हसलिन हुई है। अब तानिया 26 जनवरी को भी राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पुरुष दल का नेतृत्‍व करती हुई नजर आएंगी। वह पहली ऐसी महिला ऑफिसर होंगी जो बतौर परेड एडजुटेंट यानी परेड सहायक के तौर पर दल का नेतृत्‍व करती हुईं नजर आएंगी।

Recommended Video

    Army Day: कौन हैं कैप्टन Tania Shergil, जिन्होंने Army Day पर रचा इतिहास | वनइंडिया हिंदी
    पिता, दादा और परदादा सब सेना में

    पिता, दादा और परदादा सब सेना में

    तानिया, सेना की सिग्‍नल कोर के साथ तैनात हैं। खाकी यूनिफॉर्म के साथ हाथ में तलवार पकड़े तानिया ने दिल्‍ली कैंट में स्थित करियप्‍पा परेड ग्राउंड पर दल का नेतृत्‍व किया। बचपन से ही तानिया सेना में जाने के सपने देखने लगी थीं। उनके पिता, दादा और परदादा सभी सेना में रह चुके हैं। कैप्‍टन शेरगिल के पिता सूरत सिंह गिल, आर्मी की 101 मीडियम रेजीमेंट (आर्टिलरी) में पोस्‍टेड रह चुके हैं। परेड के बाद मीडिया से बात करते हुए कैप्‍टन ने कहा, 'यह एक गर्व की अनुभूति थी जहां पर एक उपलिब्‍ध का अहसास था और लग रहा था कि जिंदगी के कुछ मायने हैं।'

    साल 2017 में OTA से पासआउट

    साल 2017 में OTA से पासआउट

    कैप्‍टन तानिया मार्च 2017 में चेन्‍नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से पासआउट हैं। इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड कम्‍युनिकेशंस में बीटेक की डिग्री रखने वाली तानिया ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के अंतिम वर्ष में सेना के लिए अप्‍लाई किया था। फाइनल ईयर में उनका सेलेक्‍शन हुआ और वह ट्रेनिंग के लिए ओटीए पहुंच गईं। तानिया की मानें तो उन्‍हें इस बात पर पूरा यकीन था कि उनका सेलेक्‍शन परेड एडजुटेंट के तौर पर होगा। तानिया ने बताया कि उनके परदादा ने प्रथम विश्‍व युद्ध में हिस्‍सा लिया था।

    आनंद महिंद्रा बोले वीडियो ट्रेंडिंग होना चाहिए

    तानिया जिस समय परेड को लीड कर रही थीं, उसे देखना अपने आप में गौरवशाली पल था। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी इस मौके पर खुशी का इजहार करने से पीछे नहीं हटे। महिंद्रा ने आईएसएस ऑफिसर सुप्रिया साहू की तरफ से ट्वीट किए गए परेड के वीडियो को रि-ट्वीट किया। उन्‍होंने इसके साथ ही लिखा, 'यह वाकई मेरे लिए रोंगटे खड़े करने वाला पल है। यह बहुत ही प्रेरणा देने वाला पल है। तानिया शेरगिल को मैं सही मायनों में एक सेलिब्रिटी कहूंगा। इस वीडियो को ट्रेंड होना चाहिए न कि टिक-टॉक वैरायटी के वीडियो।'

    पंजाब में परिवार, जबलपुर में पोस्टिंग

    पंजाब में परिवार, जबलपुर में पोस्टिंग

    कैप्‍टन तानिया का जन्‍म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। उनका परिवार ज्‍यादातर मुंबई में रहा जहां उनकी मां एक टीचर थीं। माता-पिता के रिटायरमेंट के बाद उनका परिवार होशियारपुर के छोटे से कस्‍बे गरडीवाला में आकर रहने लगा। पिछले करीब नौ वर्षों से उनका परिवार यहीं रह रहा है। फिलहाल तानिया की पोस्टिंग मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+