लद्दाख में LAC पर अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की खबरों से सेना ने किया इनकार
नई दिल्ली। एक हफ्ते पहले लद्दाख के लेह में पैगोंग झील के करीब लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के करीब भारतीय सेना और चीनी की सेना के जवान आमन-सामने थे। सेना ने अब उन तमाम खबरों से इनकार कर दिया है जिसमें कहा गया था कि एलएसी पर दोनों तरफ सैनिकों का भारी जमावड़ा है। पांच और छह मई को पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर जिसे फिंगर 5 के नाम से जानते हैं, वहां पर सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। चीन के मिलिट्री हेलीकॉप्टर्स को भी इस इलाके में देखे जाने के बाद इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) की तरफ से सुखोई फाइटर जेट्स को रवाना किया गया था।

Recommended Video
पिछले दिनों हुई थी चीनी जवानों से झड़प
पैंगोंग झील के करीब हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि यहां पर पिछले दो माह से हालात काफी मुश्किल बने हुए हैं। जिस जगह पर चीनी सेना के साथ झड़प की खबर है, ऐसा कहा गया था कि सेना की तरफ से किसी भी आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए अतिरिक्त बलो को भी अलर्ट पर रखा गया है। लेकिन इंग्लिश अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने सेना के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है कि पैंगोंग पर अक्सर ही चीनी जवानों के साथ झड़प होती रहती है मगर इस इलाके में सेना के अतिरिक्त बलों की कोई तैनाती नहीं की गई है। ऐसी खबरें थीं कि चीन ने अप्रैल माह के अंत में यहां पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी थी। एलएसी, पैंगोंग झील से होकर गुजरती है और झील का 45 किलोमीटर का पश्चिमी इलाका भारत के नियंत्रण में आता है और बाकी चीनी सीमा में हैं। जो हिस्सा चीन के नियंत्रण में है चूशुल के रास्ते में पड़ता है और चूशुल भारतीय सीमा में आता है।
चीनी हेलीकॉप्टर नहीं लांघी थी LAC
ऐसी खबरें आ रही थीं कि लद्दाख में आईएएफ के फाइटर जेट्स लगातार उड़ान भर रहे हैं। साथ ही एलएसी के दोनों तरफ सैनिकों का भारी जमावड़ा है। मंगलवार को सूत्रों की ओर से बताया गया था आईएएफ ने दो सुखोई फाइटर जेट्स को एलएसी की तरफ से रवाना किया था। यहां पर चीनी मिलिट्री हेलीकॉप्टर्स नजर आने के बाद आईएएफ ने जेट्स रवाना किए थे। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि जेट्स को चीनी हेलीकॉप्टर्स के खतरे की वजह से रवाना नहीं किया गया था। चीनी हेलीकॉप्टर्स एलएसी के करीब थे मगर उन्होंने सीमा नहीं लांघी थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications