पुंछ में भारत की सेना ने दिया पाकिस्‍तान को तगड़ा जवाब, 10 पाक सैनिक ढेर, कुछ पोस्‍ट्स भी तबाह

पुंछ। जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ में पाकिस्‍तान की सेना की ओर से सोमवार को लगातार फायरिंग की गई। इंडियन आर्मी ने भी पाक सेना की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सूत्रों की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक सेना ने ओर से जवाबी कार्रवाई में पाकिस्‍तान के 10 सैनिक मारे गए हैं। हालांकि पाकिस्‍तान की सेना की ओर से तीन सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। पुंछ के रिहायशी इलाकों में हुई फायरिंग की वजह से एक छह वर्ष की बच्‍ची की मौत हो गई थी। साथ ही बीएसएफ के इंस्‍पेक्‍टर रैंक के ऑफिसर शहीद हो गए थे।

पाक ने की तीन सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि

पाक ने की तीन सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि

पाकिस्‍तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर की ओर से एक बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया उसके तीन जवान नियंत्रण रेखा (एलओसी ) पर स्थित रकछकरी, रावलकोट में फायरिंग में मारे गए हैं। वहीं भारतीय सेना के सूत्रों की ओर से कहा गया है कि पाकिस्‍तान नुकसान की सही जानकारी नहीं दे रहा है। सेना सूत्रों की मानें तो पाकिस्‍तान के मारे गए जवानों की संख्‍या तीन से ज्‍यादा है और आईएसपीआर सही आंकड़ा देने से बच रहा है।

असली नुकसान छिपा रहा है पाकिस्‍तान

असली नुकसान छिपा रहा है पाकिस्‍तान

इंडियन आर्मी के ऑपरेशन से वाकिफ सूत्रों की ओर से बताया गया है कि पाकिस्‍तानी सेना की कई पोस्‍ट्स को निशाना बनाया गया था। भारत की कार्रवाई में पाक के कई जवानों की मौत हुई है और इसका सही आंकड़ा नहीं दिया गया। भारत की ओर से एलओसी पर पाकिस्‍तान आर्मी के स्‍नाइपर्स से निबटने के लिए नई स्‍नाइपर राइफल्‍स तैनात की गई हैं। सेना की ओर से तैनाती के नए नियमों के तहत यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा सेना ने उन फॉरवर्ड पोस्‍ट्स पर नए सिरे से तैनाती की हैं जहां पर ऊंचाई की वजह से पाकिस्‍तान को हमेशा एक प्रकार का फायदा मिलता था।

बच्‍ची की मौत और एक ऑफिसर शहीद

बच्‍ची की मौत और एक ऑफिसर शहीद

पुंछ में जारी फायरिंग में छह वर्ष की एक बच्‍ची की मौत हो गई थी। जहां बीएसएफ ऑफिसर शहीद हुए पांच जवान भी घायल हो गए थे। पाकिस्‍तान की तरफ से सुबह 7:45 मिनट से ही भारी गोलीबारी जारी थी। मोर्टार और छोटे हथियारों से पुंछ के कुछ गांवों को निशाना बनाया जा रहा है। एलओसी पर स्थित इन गांवों में पाक की फायरिंग का सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया। पाक ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्‍टर को निशाना बनाया था। इसमें चार आम नागरिक भी घायल हुए थे और इनका इलाज अस्‍पताल में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+