भारत ने पाक को चेताया- अगर हमारे जवान शहीद हुए तो करारा जवाब मिलेगा

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ (सैन्य अभियानों के महानिदेशकों) के बीच बातचीत हुई है। दोनों के बीच हुई यह बातचीत पहले से तय नहीं थी। यह बातचीत आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब हुई, जो लगभग 10 मिनट तक चली। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि ऐसी कोई घटना, जिसमें हमारे सैनिकों को नुकसान हो, उसका उचित जवाब देने का अधिकार हमारी सेना रखती है। भारत ने ये भी साफ कर दिया कि एलओसी पर घुसपैठ की साजिशें जारी हैं और इसमें पाकिस्तान सेना आतंकियों की मदद कर रही है।

भारत ने पाक को चेताया- अगर हमारे जवान शहीद हुए तो करारा जवाब मिलेगा

पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने जम्मू सेक्टर में पाकिस्तानी नागरिकों को निशाना बनाए जाने का मुद्दा उठाया। जवाब में भारत के डीजीएमओ लेफ़्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू सेक्टर में सीजफायर तोड़ने की शुरुआत की और बीएसएफ के जवानों ने उसका उचित जवाब दिया।

भारत ने साफ किया कि उसके सैनिकों ने कश्मीर में जानबूझकर पाक नागरिकों को निशाना नहीं बनाया है। भारत ने कहा कि नागरिकों को निशाना बनाकर किसी तरह की गोलाबारी नहीं की गई है। भारत ने इस बातचीत में फिर से एलओसी पर जारी घुसपैठ का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। भारत ने कहा कि सीमापार से लगातार घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं।

गौरतलब है कि इसी महीने 14 और 15 तारीख की रात को जम्मू के अरनिया सेक्टर में फायरिंग में बीएसएफ के जवान की मौत हो गई थी। बुधवार को कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से की गई स्नाइपर फायरिंग में आर्मी का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि 3 अन्य घायल हो गए थे। आपको बता दें कि इससे पहले दोनों देशों के DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटरी ऑपरेशंस) ने 20 जुलाई को अचानक बातचीत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+