कश्मीर घाटी में ओसामा जैसे 12 खतरनाक आतंकी घूम रहे आजाद, मोस्ट वांटेंड आतंकियों की लिस्ट
इंटेलीजेंस बयूरों के साथ मिलकर सुरक्षाबलों ने ऐसे कई आतंकियों की पहचान की है जो घाटी में आजादी से घूम रहे हैं। सुरक्षाबलों ने ऐसे 12 मोस्ट वांटेंड आतंकियों की लिस्ट तैयार की है तो काफी खतरनाक हैं।
श्रीनगर। कश्मीर घाटी इन दिनों आतंकवादियों से जूझ रही है। यह समस्या काफी गंभीर है और इंडियन आर्मी ने कसम खाई है कि वह इन आतंकियों का सफाया करके रहेगी। इंडियन आर्मी ने घाटी में आजाद घूम रहे 12 आतंकवादियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबु दुजाना जैसे आतंकियों का नाम शामिल है। सेना ने इंटेलीजेंस ब्यूरों के साथ मिलकर ऐसे कई आतंकियों की पहचान की है जो घाटी में आजादी से घूम रहे हैं। सुरक्षाबलों ने यह सभी 12 ऐसे आतंकी हैं जो मोस्ट वांटेंड हैं और जिन्हें काफी खतरनाक माना गया है।

ओसामा
वसीम अहमद शाह जिसे ओसामा के नाम से भी जानते हैं। वह शोपियां का रहने वाला है और A++ आतंकी है। वह हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन का है।

अबु दुजाना
पिछले एक वर्ष से अबु दुजाना हर बार सेना के हाथों से बचकर भाग निकलता है। दुजाना लश्कर-ए-तैयबा का हिस्सा है।

जाकिर राशिद भट
जाकिर राशिद भट हिजबुल मुजाहिद्दीन से अलग हो चुका है और जब उसने कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को धमकी दी, उसी समय उसे संगठन से अलग कर दिया गया था। वह भी A++ कैटेगरी का आतंकी है।

जुनैद मट्टू
जुनैद मट्टू लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है और पिछले दो वर्षों से वह इस संगठन का हिस्सा है। वह A कैटेगरी का आतंकवादी है।

शौकत टाक
शौकत उर्फ हुफैजा एक A++ कैटेगरी का आतंकी है।

यासीन इत्तू
हिबजुल का यासीन A कैटेगरी का आतंकी है।

रियाज नाइकू
रियाज हिजबुत का नया कश्मीर कमांडर है। इंटेलीजेंस ब्यूरों के मुताबिक उसके पास हथियार हैं और वह काफी खतरनाक है।

अबु हमास
A++ कैटेगरी का आतंकी अबु हमास जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी है। वह वर्ष 2016 से घाटी में सक्रिय है।

जीनत उर्फ अलकामा
शोपियां का रहने वाला जीनत लश्कर का हिस्सा है।

सद्दाम पैडर
सद्दाम हिजबुल का आतंकी है और शोपियां का रहने वाला है।

बशीर वानी
लश्कर का आतंकी बशीर वानी A++ कैटेगरी का आतंकवादी करार दिया गया है।

अल्ताफ डार
अल्ताफ को कचरू के नाम से भी जानते हैं और वह हिजबुल का सदस्य है।












Click it and Unblock the Notifications