J&K: देवदूत बनी सेना, 6 किमी बर्फ में चलकर महिला को नवजात समेत स्ट्रेचर से ले गए जवान, Video
Indian Army Personnel Carried a Woman: भारतीय सेना के जवान सिर्फ दुश्मनों पर ही कहर बनकर नहीं टूटते बल्कि देश के नागरिकों को मुश्किल पड़ने पर उनके लिए भी मसीहा बनकर खड़े होते हैं। जम्मू कश्मीर से भारतीय सेना की एक ऐसी ही तस्वीर आई है। जहां भारतीय सेना के जवान नवजात को जन्म देने के बाद अस्पताल में फंसी महिला की मदद के लिए देवदूत बनकर पहुंचे।
Recommended Video
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में इन दिनों भयंकर बर्फबारी पड़ रही है। ऐसे में एक गर्भवती महिला अस्पताल में भर्ती हुई जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन भयंकर बर्फबारी के चलते महिला अस्पताल में अपने नवजात बच्चे के साथ फंस गई और घर नहीं जा पा रही थी। इसकी सूचना सेना को मिली तो महिला की मदद के लिए जवान वहां पहुंचे और उसे स्ट्रेचर से कंधे पर उठाकर 6 किलोमीटर बर्फ में पैदल चलकर उसके घर पहुंचाया। भारतीय सेना के इस कदम की हर ओर तारीफ हो रही है।
#WATCH | Indian Army personnel today carried a woman, who was stuck at a hospital with her newborn child due to heavy snowfall, on a stretcher for almost 6-km to take her to her home in Kupwara, Jammu & Kashmir. pic.twitter.com/Njng8jHYb5
— ANI (@ANI) January 23, 2021
Yellow Alert: जम्मू-कश्मीर के इन इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी, सरकार अलर्ट