आइएएफ का प्रश्न पत्र और सवाल दीपिका पादुकोण पर
नई दिल्ली। बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी खासी पॉपुलर हो चुकी हैं। टीवी कमर्शियल से लेकर फोर्ब्स तक के कवर पेज पर अब उनका आगमन हो चुका है। अब उनकी पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि इंडियन एयरफोर्स यानी आइएएफ की प्रवेश परीक्षा में भी अब दीपिका से जुड़े सवाल पूछे जाने लगे हैं।

28 अगस्त को था एग्जाम
हैरान मत होइए फाइटर जेट्स और टेक्नोलॉजी से लैस आइएएफ ने पिछले दिनों कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी एएफसीएटी का आयोजन किया था।
28 अगस्त को हुए इस टेस्ट में जब अभ्यर्थियों के पास क्वेश्चन पेपर पहुंचा तो वह हैरान थे। सामान्य ज्ञान वाले हिस्से में एक सवाल दीपिका पादुकोण पर भी था।
क्या था सवाल
जो सवाल अभ्यर्थियों से पूछा गया वह इस तरह से था, 'वर्ष 2016 में दीपिका पादुकोण को किस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था।'
जो ऑप्शन दिए गए उनमें बाजीराव मस्तानी तमाशा, पीकू और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों के नाथ शामिल थे। वैसे यह पहली बार नहीं है जब फिल्मों से जुड़ा सवाल सामान्य ज्ञान वाले हिस्से में आया हो।
इससे पहले वर्ष 2015 में सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा में बाहुबली फिल्म पर एक सवाल पूछा गया था। हालांकि आइएएफ के दीपिका वाले सवाल पर ट्विटर पर काफी शोर भी मचा रहा।












Click it and Unblock the Notifications