देश के हर हिस्‍से में कोरोना वैक्‍सीन को भेजने के लिए तैयार भारतीय वायुसेना

नई दिल्‍ली। अमेरिका, यूके और दूसरे देशों की तरह से भारत में भी अब कोरोना वायरस महामारी के वैक्‍सीनेशन की तैयारियां की जा रही है। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि देश में वैक्‍सीनेशन कब से शुरू होगा लेकिन बड़े स्‍तर पर तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) भी तैयार हो चुकी है। सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि आईएएफ देश के हर हिस्‍से में कोविड-19 की वैक्‍सीन को वितरित करने के लिए ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की मदद लेगी।

Recommended Video

    Coronavirus Update:देश के हर हिस्‍से में Vaccine पहुंचाने के लिए तैयार है Air Force |वनइंडिया हिंदी
    iaf-covid-vaccine.jpg

    ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट तैयार

    हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक आईएएफ या फिर सेनाओं से वैक्‍सीन के वितरण और इसकी डिलीवरी से जुड़ा कोई औपचारिक या आधिकारिक अनुरोध नहीं किया गया है। इसके बावजूद इस बात में कोई शंका नहीं है कि वैक्‍सीन डिस्‍ट्रीब्‍यूशन में आईएएफ की क्षमताओं का प्रयोग आने वाले दिनों में किया जा सकता है। आईएएफ सूत्रों की तरफ से कहा गया, 'अभी तक आईएएफ के पास कोविड-19 की वैक्‍सीन को ट्रांसपोर्ट करने के लिए मदद का कोई भी औपचारिक अनुरोध नहीं किया गया है लेकिन हमारे अजेय ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का बेड़ा पूरी तरह से तैयार है और हम किसी भी शॉर्ट नोटिस पर एक्‍शन में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'

    सेनाओं ने का ब्‍लूप्रिंट रेडी

    माना जा रहा है कि सेनाओं ने इसकी योजना तैयार कर ली है कि अगर सरकार की तरफ से वैक्‍सीन को ट्रांसपोर्ट करने का अनुरोध किया जाएगा तो फिर उन्‍हें किस तरह से काम करना है। सेनाएं मान रही हैं प्राथमिक तौर पर वैक्‍सीन की 28,000 यूनिट को कोल्‍ड स्‍टोरेज नेटवर्क से ट्रांसपोर्ट करना पड़ सकता है और सेनाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर डोज अपनी प्रभावशीलता को गंवाएं बिना हर निर्जन इलाके तक पहुंच जाए। सूत्रों की तरफ से कहा गया है, 'वैक्‍सींस को स्‍पेशल बॉक्‍सेज में ट्रांसपोर्ट किया जाएगा और किसी भी एयरक्राफ्ट को इन्‍हें ले जाने के लिए फिर से री-कनफिगर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+