पाक को जवाब देने के लिए कमर कस रही आईएएफ, होगा एक बड़ा युद्धाभ्‍यास

नई दिल्‍ली। उरी आतंकी हमले के बाद से इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) हाई अलर्ट पर है और अपनी तैयारियों को परखने के लिए आईएएफ ने एक बड़ी एयर डिफेंस एक्‍सरसाइज के आयोजन की तैयारी कर ली है। इस एक्सरसाइज में कश्‍मीर से लेकर बीकानेर तक 18 एयरबेस शामिल होंगे।

iaf-air-defence-exercise

परखी जाएंगी क्षमता

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक्‍सरसाइज को 'एक्‍सरसाइज टैलॉन' नाम दिया गया है। इसमें सबसे अहम माने जाने वाले वेस्‍टर्न एयर कमांड का सबसे अहम रोल होगा। सूत्रों के मुताबिक एक्‍सरसाइज का मकसद जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर राजस्‍थान तक आईएएफ की ऑपरेशनल क्षमताओं और एयर डिफेंस को परखना है।

चार दिनों की होगी एक्‍सरसाइज

यह अभ्‍यास चार दिनों तक चलेगा और इसके तहत लड़ाकू हवाई गश्‍त और हवा से जमीन तक होने वाले संचालन का पता लगाना है।

आपको बता दें कि उरी आ‍तंकी हमले से सिर्फ एक हफ्ते पहले ही इस तरह की एक्‍सरसाइज का आयोजन किया था। सूत्रों के मुताबिक एक माह के अंदर ही एक और ऐसी एक्‍सरसाइज का आयोजन करना बहुत ही महत्‍वपूर्ण है।

पाक ने हाल ही में किया है युद्धाभ्‍यास

यह और भी ज्‍यादा दिलचस्‍प उस समय हो जाता है जब हाल ही में पाकिस्‍तान ने सीमा से सटे इलाकों में युद्धाभ्‍यास को अंजाम दिया और उसके पास मौजूद एफ-16 जैसे फाइटर जेट्स आसमान में नजर आए थे।

यह एक्‍सरसाइज 30 सितंबर से शुरू होगी। इससे पहले आईएएफ ने इजरायली ड्रोन को सभी एयरबेस पर नजर रखने के लिए तैनात कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+