गुजरात के कच्छ में IAF का फाइटर जेट जगुआर क्रैश, पायलट शहीद
अहमदाबाद। मंगलवार को इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के फाइटर जेट जगुआर के क्रैश हो गया है। यह हादसा कच्छ के मुंदरा में हुआ है। हादसे में एयर कमॉडोर संजय चौहान शहीद हो गए हैं। एयरफोर्स की ओर से घटना की जांच के लिए इन्क्वॉयरी के आदेश दे दिए हैं। यह एयरक्राफ्ट रूटीन सॉर्टी पर जामनगर से निकला था और करीब 10:30 बजे हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। जगुआर एक ब्रिटिश-फ्रेंच फाइटर जेट है जिसे 80 के दशक में इंडियन एयरफोर्स में शामिल किया गया था। इस समय आईएएफ के पास जगुआर की छह स्क्वाड्रन हैं।













Click it and Unblock the Notifications