वायुसेना का 83वां स्थापना दिवस आज, तेंदुलकर ने भी की शिरकत

नई दिल्ली। आज भारतीय वायुसेना के लिए काफी बड़ा दिन है। इंडियन एयरफोर्स आज अपना 83वां स्थापना दिवस मना रहा है। स्थापना समारोह गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में हो रहा है जहां हमारे देश के वायु सेना के जवान अपने लड़ाकू विमान से हैरत अंगेज करतब दिखा रहे हैं और शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

देखें: PICS: देखें भारतीय वायुसेना के 20 लड़ाकू विमान

इस महान समारोह में एयर फोर्स के ऑनरेरी ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे हैं। आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को ब्रिटिश शासन काल में की गई थी तब इसे रॉयल इंडियन एयर फोर्स कहा जाता था।

भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिये भारतीय वायुसेना को आज के दिन की बधाई दी है। समारोह में जुगआर फाइटर प्लेन, सी 17 ग्लोबमास्टर और सी 130 हरक्युलिस के साथ एमआई 17 और एमआई 35 विमान और सूर्यकिरण भी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+