चीन और पाकिस्तान को जोर का झटका, बिजली उपकरणों के आयात पर रोक लगाएगा भारत
नई दिल्ली। सीमा पर तनाव के बीच भारत सरकार चीन को एक के बाद एक बड़े झटके दे रही है। पहले 59 चीनी ऐप्स को बंद करने के बाद मोदी सरकार ने कई चीनी कंपनियों को भारतीय कॉन्ट्रैक्ट से दूर रखने का फैसला लिया, अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि चीन से आयात किए जाने वाले बिजली उपकरणों पर भी भारत रोक लगाने वाला है। केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत सीमा पार गतिरोध के बीच चीन से बिजली उपकरण आयात नहीं करेगा।
Recommended Video

बिजली मंत्री आर के सिंह का बड़ा बयान
गौरतलब है कि चीन के साथ बढ़ते तनाव के चलते भारत में चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया जा रहा है, सरकार को इसमें देश का भी पूरा समर्थन प्राप्त है। शुक्रवार को केंद्रीय बिजली मंत्री ने कहा कि जो देश सीमा पर हमारे जवानों को मारता है, हमारी जमीन पर कब्जा करने का इरादा रखता है उसके साथ व्यापार की इजाजत नहीं दी जा सकती हैं। ऐसा करके हम चीन को फायदा पहुंचा रहे हैं, वहां रोजगार पैदा कर रहे हैं जो मंजूर नहीं है।

चीन और पाकिस्तान को एक साथ झटका
आर के सिंह ने यह बयान राज्यों के बिजली मंत्रियों के साथ बैठक में दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, हम चीन और पाकिस्तान से भारत में आयात किए जाने वाले बिजली उपकरणों पर रोक लगाना चाहते हैं। ऐसे उपकरणों की खरीद तो पूरी तरह बंद कर देनी चाहिए जिनका निर्माण पहले से ही भारत में किया जा रहा है। आर के सिंह ने कहा, आयात रोकने के लिए चीन और पाकिस्तान को 'Prior Reference' देशों की श्रेणी में डाला जाएगा। इस नियम के तहत चीन और पाकिस्तान से कोई भी सामान मंगाने पर भारत सरकार से अनुमति लेनी होगी।

सौर ऊर्जा उपकरणों पर ड्यूटी बढ़ाई गई
बता दें कि मोदी सरकार ने हाल ही में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उपयोग होने वाले चीनी उपकरणों पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है जिससे भारत में इन सामानों की डंपिंग को रोका जा सके। सरकार ने ऐसे उपकरणों पर 25 फीसदी कस्टम ड्यूटी बढ़ा दिया है जो 1 अगस्त, 2020 से लागू हो जाएगा। इसके अलावा अगले साल इसे बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया जाएगा। बता दें कि देश में सौर ऊर्जा में लगने वाले उपकरणों का करीब 80 फीसदी हिस्सा चीन और बाकी देशों से मंगाया जाता है।
यह भी पढ़ें: लद्दाख: चीन के साथ जारी टकराव के बीच अचानक लेह पहुंचे पीएम मोदी, गलवान हिंसा में घाायल जवानों का लेंगे हालचाल
-
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications