1964 में ही परमाणु बम बनाने लायक हो गया था भारत
वाशिंगटन। अमेरिका ने अपनी एक रिपोर्ट जो कि मई 1964 में तैयार की गई थी, उसके दावे से कहा है कि अगर भारत चाहता तो वर्ष 1964 में ही परमाणु बम बना सकता था। उस समय अमेरिकी विदेश विभाग ने यह दावा ट्रांबे के कनाडा सप्लाई प्लांट में हो रहे लगातार बदलाव के आधार पर किया।
पढ़ें- चीन को एनएसजी में भारत की एंट्री से नहीं एतराज

बुधवार को 14 मई, 1964 को अमेरिकी विदेश विभाग की गई रिपोर्ट को जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में अमेरिका ने कहा था कि भारत अब परमाणु हथियार बना सकता है।
अमेरिका ने ट्रांबे में स्थित कनैडियन-भारतीय प्लांट (सीआईआर) को हर छह महीने में बदले जाने के आधार पर यह बात कही थी। हालांकि अमेरिका ने यह भी साफ किया कि उसके पास इसके संबंध में पुख्ता सबूत नहीं हैं।
छह महीने का समय कम था
रिपोर्ट में कहा गया था कि नार्मल रिसर्च प्लांट में बदलाव के लिए छह महीने का समय बहुत कम था, लेकिन सीआईआर के हथियार स्तर के प्लूटोनियम में बदलाव के लिए यह समय पर्याप्त है।
रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा ने भारत को दिए गए संयंत्र को लेकर कोई विशेष दिशानिर्देश नहीं बनाए हैं, ऐसे में अगर भारत चाहे, तो वह परमाणु हथियार बना सकता है।












Click it and Unblock the Notifications