क्रिकेट फैन ने सोनू सूद से विलियमसन को वापस पवेलियन भेजने की रिक्वेस्ट की, एक्टर के जवाब ने जीता दिल
नई दिल्ली, 23 जून। भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथ अफ्रीका में क्रिकेट टेस्ट मैच चल रहा जिसका फैसला बुधवार को हो जाएगा। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 249 रन पर ऑल आउट हो गई लेकिन साउथ अफ्रीका टीम के कैप्टन केन विलियमसन को आउट करने में भारतीय गेंदबाजों के पसीने छूट गए और भारतीय टीम काफी परेशान रही। इस मैच को देखने वाले कई भारतीय प्रशंसकों को चिंतित कर दिया, आलम ये था कि मदद के लिए उन्होंने 'मसीहा' सोनू सूद से वलियमसन को वापस पवेलियन भेजने की गुहार लगा दी।

परेशान क्रिकेट फैन ने केन विलियमसन को वापस पवेलियन भेजने की रिकवेस्ट की
एक क्रिकेट प्रशंसक ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से ट्वीटर पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान विलियमसन को वापस पवेलियन भेजने का अनुरोध कर दिया। मैच में एक ओर जहां न्यूजीलैंड के विकेट गिर रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ कैप्टन विलियमसन आउट ही नहीं हो रहे थे। जिसके बाद भारतीय किक्रेट फैन परेशान हो गए और जरूरतमंदों के मसीहा सोनू सूद से प्लेयर को पवेलियन भेजने का अनुरोध कर बैठे क्योंकि लॉकडाउन में सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों समेत अन्य लोगों को उनके घर पहुंचाया था।

सोनू सूद ने ऐसा जवाब दिया कि लोग हुए खुश
यूजर ने लिखा, "हैलो सोनू सूद, प्लीज विलियमसन को पवेलियन भेज दो।" प्रशंसक को जवाब देते हुए, अभिनेता ने पूर्ण बुद्धि और धैर्य के साथ जवाब दिया सोनू सूद ने जवाब दिया "हमारी टीम में ऐसे दिग्गज हैं जो खुद ही भेज देंगे। देखा, गया ना।
यूजर्स दे रहे मजेदार रिस्पॉन्स के साथ कमेंट
सोनू सूद के इस जवाब ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया। यूजर्स उनके इस पोस्ट पर फनी और मजेदार रिस्पॉन्स के साथ कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं तो पता भेजने वाला ही आपको। चलो शर्माजी के लड़के ने टिकट कटवा दी उसे।" एक अन्य ने कहा, "सोनू सूद भगवान तो नहीं पर भगवान से कम भी नहीं।"












Click it and Unblock the Notifications