'बेहतर भविष्य बनाने में मदद करती है भारत-यूके दोस्ती', COP28 दुबई समिट में ऋषि सुनक से मिलने पर बोले PM मोदी
COP28 Dubai Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने COP28 दुबई शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के साथ मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि COP28 दुबई शिखर सम्मेलन के दौरान यूके के पीएम ऋषि सुनक के साथ एक उत्कृष्ट बातचीत हुई। मजबूत भारत-ब्रिटेन दोस्ती आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाने में मदद करती है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स (ट्वीट) कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में COP28 के इतर इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में चल रहे इजराइल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

पीएम मोदी ने जानमाल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त की। 7 अक्टूबर के आतंकवादी हमलों और बंधकों की रिहाई का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने प्रभावित आबादी के लिए मानवीय सहायता की निरंतर और सुरक्षित डिलीवरी की आवश्यकता दोहराई। उन्होंने संवाद और कूटनीति के माध्यम से इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे के शीघ्र और टिकाऊ समाधान के लिए भारत के समर्थन पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें- 'लॉकडाउन से अच्छा है कोरोना से कुछ लोगों को मरने दो...' ऋषि सुनक ने क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications