India TV-CNX exit poll: कर्नाटक में क्या कांग्रेस बना पाएगी बहुमत की सरकार या लहराएगा भगवा?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है औरअब एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आने शुरू हो चुके हैं। आइए जानते हैं कर्नाटक में किसकी बन रही है सरकार?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान बुधवार की शाम छह बजे समाप्त हो चुका है। चुनाव के वास्तविक नतीजे 13 मई को आएंगे। लेकिन वोटिंग खत्म होने के बाद कई न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल्स में संभावित परिणाम जारी करने शुरू कर दिए हैं। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए हुए इस बार भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बुधवार को शाम वोटिंग खत्म होने के बाद टीवी चैनलों के एगिजट पोल के रूझान आने शुरू हो चुके हैं।
बहुमत की सरकार बनाने के लिए 113 सीटें जीतना है जरूरी
कर्नाटक में कुल 224 सीटें हैं और किसी भी पार्टी को बहुमत की सरकार बनाने के लिए 113 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार करना होगा। यानी किसी भी पज्ञटी को सरकार बनाने के लिए 224 में से 113 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी।
कर्नाटक में कांग्रेस को मिल रही सबसे अधिक सीटें
India TV-CNX exit poll के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। इस एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 110-120 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं भाजपा को 80-90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
कुमारस्वामी की जनता दल (एस) यानी जेडीएस को 20 से 24 सीटों पर जीत दिखती नजर आ रही है। अगर अन्य की बात की जाए तो उनकी झोली में महज 1 से 2 सीट आने का अनुमान हैं। के जानिए कर्नाटक में किसकी बन रही है सरकार?
ग्रेटर बेंगलुरू
बेंगलुरू में कुल 32 सीटे हैं
भाजपा को 13 से 15 सीटें मिलती दिख रही हैं, तीन सीटों का फायदा दिख रहा
कांग्रेस को 16 से 18 सीटों पर जीत मिलती दिख रही
जेडीए को 1 से 2 सीटें मिलती दिखाई गई
हैदराबाद कर्नाटक एग्जिट पोल
हैदराबाद कर्नाटक के 6 जिले है जिसमें 40 विधानसभा सीटें हैं
भाजपा को 8-10 सीटों पर जीत मिल सकती है
कांग्रेस को 27-31 सीटों पर जीत मिल सकती है
जेडी एस को 0-2 सीटों पर जीत मिल सकती है
मध्य कर्नाटक की 21 सीट
भाजपा को 7-9 सीट का अनुमान यानी 9 सीटों का घाटा हो सकता है
कांग्रेस को 11-13 सीट का अनुमान 8 सीटों का फायदा हो सकता है
जेडीएस को यहां पर एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है
अन्य को 0-2 को यानी 1 सीट की बढ़त मिलती दिख रही ओल्ड मैसूर की 62 सीटो के लिए मतदान हुआ
तटीय कर्नाटक की 19 सीटों पर हुए मतदान
बीजेपी को 15-17 सीीटों पर जीत मिलती दिख रही है
कांग्रेस को 2-4 सीटों पर जीत हासिल मिलती दिख रही है
जेडीएस को 0-0
अन्य को भी 0-0
बॉम्बे कर्नाटक की 50 सीटों के लिए वोटिंग हुई
बीजेपी को 26-30 सीटों पर जीत हासिल मिलती दिख रही है यानी 2 सीटों का फायदा
कांग्रेस को 20-24 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। यानी पांच सीटों का सीधा फायदा होता दिख रहा है।
जेडीएस को 0 से दो सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
अन्य को 0 से 1 सीट पर जीत मिलती दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications