इजरायल से हथियार खरीदने वाला सबसे बड़ा देश बना भारत, 715 मिलियन डॉलर के हथियार खरीदे

Recommended Video

    PM Modi ने निभाई Benjamin Netanyahu से दोस्ती,India ने Israel से खरीदे सबसे ज्यादा Weapons

    नई दिल्ली। हथियार खरीदने की होड़ में भारत लगातार सबसे बड़ा बाजार साबित हो रहा है। बीते साल में भारत ने इजरायल से सबसे अधिक हथियार खरीदे हैं। यह आंकड़ा पूरे एशिया पैसिफिक क्षेत्र का है, जिसके अनुसार हथियारों की खरीद में काफी बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के सैन्य निर्यात में 2017 में 41 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रक्षा क्षेत्र में यह लगातार तीसरे साल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बार इजरायल में हथियारों की खरीद 9.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

    weapon

    इजरायल से तमाम देश हथियारों की खरीद करते हैं, जिसमे तीन सबसे बड़े वो देश हैं जोकि 58 फीसदी हथियार इजरायल का खरीदते हैं, जिसमे भारत का स्थान सबसे आगे है। भारत ने करीब 715 मिलियन डॉलर तक के हथियार बीते वर्ष खरीदे हैं। वहीं दूसरे पायदान पर वियतनाम का नाम आता है, उसने करीब 142 मिलियन डॉलर के हथियार खरीदे हैं, जबकि अजरबैजान ने तकरीबन 137 मिलियन डॉलर के हथियार इजरायल से अभी तक बीते वर्ष में खरीदे हैं।

    आपको बता दें कि इजरायल मौजूदा समय में 21 फीसदी हथियार यूरोप के देशों को बेचता है। जबकि नॉर्थ अमेरिका को 14 फीसदी, अफ्रीका व लैटिन अमेरिका को 7 फीसदी हथियार इजरायल बेचता है। इजरायल द्वारा बेचे जाने वाले हथियारों में सबसे ज्यादा हवाई हमलों में सुरक्षा, रडार सिस्टम और संचार सांधन से सजुडे हथियार हैं। सबसे अधिक हथियार इसमे वह होते हैं जो इजरायल की सेना फिलिस्तीन के कब्जे वाले इलाके में इस्तेमाल कर चुकी होती है, ऐसे में इन हथियारों की टेस्टिंग पहले ही हो चुकी होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+