सर्वे: अभी चुनाव हुए तो एनडीए को 49 सीटों का नुकसान

नई दिल्ली। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर इंडिया टुडे, सीएसडीएस और लोकनीति ने एक सर्वे जारी किया है। सर्वे में बताया गया है कि इस समय अगर चुनाव हो तो 2014 में हुए आम चुनाव के मुकाबले में पार्टियों को कितनी सीटें मिल रही हैं। सर्वे के मुताबिक, 2014 में एनडीए को 323 सीटें मिली थीं लेकिन अभी इलेक्शन होने पर भाजपा और सहयोगियों को 274 सीटें मिल रही हैं। वहीं यूपीए की सीटें 60 से बढ़कर 164 हो रही हैं, जबकि अन्य को 2014 में मिलीं 153 सीटें घटकर 105 हो रही हैं।

सर्वे: आज चुनाव हुए तो यूपी में भाजपा को नुकसान

वोट प्रतिशत की बात की जाए तो एनडीए का वोट प्रतिशत बढ़ रहा है। एनडीए को 2014 में 36 फीसदी वोट मिले थे जो अब 37 फीसदी हो रहा है। यूपीए का वोट प्रतिशत 25 से 31 फीसदी हो रहा है, वहीं अन्य का वोट फीसद 39 से 32 हो रहा है। पीएम की पसंद के तौर पर 2014 में मोदी को 36 फीसदी जबकि राहुल गांधी 16 फीसदी लोगों की पसंद थे। अभी पीएम के तौर पर मोदी 34 फीसदी लोगों की पसंद हैं, जबकि राहुल गांधी 24 फीसदी की पसंद हो गए हैं।

सर्वे के मुताबिक, आज अगर चुनाव हो तों उत्तर प्रदेश में एनडीए का वोट प्रतिशत आठ फीसदी घट रहा है। सूबे में एनडीए को 2014 में 43 फीसदी वोट मिले थे लेकिन आज उसे 35 फीसदी वोट मिल रहे हैं। वहीं यूपीए को फायदा हो रहा है, 2014 में यूपीए को आठ फीसदी वोट मिले थे, अब इलेक्शन होने पर यूपीए को 12 फीसदी वोट मिल रहे हैं। वहीं अन्य को राज्य में 53 फीसदी वोट मिल रहे हैं, 2014 में अन्य को 49 फीसदी वोट मिले थे

बिहार में एनडीए और यूपीए दोनों को ही फायदा हो रहा है। 214 में एनडीए को बिहार में 51 फीसदी वोट मिले थे, अब उसे 60 फीसदी वोट मिल रहे हैं। यूपीए को 2014 के चुनाव में 28 प्रतिशत मत मिले थे, उनको आज के समय में 34 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। बिहार में अन्य को नुकसान हुआ है। 2014 में अन्य के खाते में 21 फीसदी वोट थे, जो अब 6 फीसदी रह गए हैं।

महाराष्ट्र में एनडीए को नुकसान और यूपीए फायदे में हैं। महाराष्ट्र में 2014 में एनडीए को 51 वोट मिले थे, अब 48 फीसदी मिल रहे हैं। यूपीए का वोट प्रतिशत2014 में 35 थी जो अब 40 हो रहा है। अन्य का वोट प्रतिशत 14 से घटकर 12 हो गया है।

राजस्थान में इस साल विधानसभा है। 2013 में हुए चुनाव में भाजपा को 45 प्रतिशत वोट मिले थे, जो घटकर 39 फीसदी हो गया है। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस का वोट फीसद 33 से बढ़कर 44 फीसदी जबकि अन्य का 22 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत हो रहा है।

मध्य प्रदेश में यूपीए को भारी फायदा हो रहा है। 2014 में यूपीए को यहं 35 फीसदी वोट मिले थे, वहीं अब 50 फीसदी वोट मिल रहे थे। एनडीए को 2014 में मिले 54 फीसदी वोट घटकर 40 फीसदी हो गए हैं। अन्य को 2014 में 11 फीसदी वोट मिला था जो अब 10 प्रतिशत रह गया है।

गुजरात में यूपीए को 2014 में 33 फीसदी वोट मिले थे, अब 42 फीसदी मिल रहे हैं। एनडीए को 2014 में मिला 59 प्रतिशत वोट मिले जो घटकर 54 पर आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+