गुजरात पर India Today- Axis का Exit poll: 113 सीटों के साथ भाजपा की सरकार, कांग्रेस को 82 सीटें
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही अब सभी की निगाहें चुनाव नतीजों पर टिक गई हैं। गुजरात में किसकी सरकार बनेगी इसका सही पता 18 दिसंबर को चलेगा लेकिन चुनाव नतीजों से पहले गुजरात में जनता का रुख क्या रहा, इसको लेकर एग्जिट पोल में सामने आए हैं।

India Today- Axis My India एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है लेकिन टक्कर के बीच बीजेपी सत्ता बचाने में कामयाब दिख रही है। Axis My India एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात की कुल 182 सीटों में से बीजेपी को 99 से 113 सीटें और कांग्रेस को 68-82 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 47 फीसदी और कांग्रेस 42 फीसदी वोट मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications