भारतीय सेना की ताकत में इजाफा, जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण
नई दिल्ली। भारत की सैन्य ताकत में आज और इजाफा हुआ है। मंगलवार को डीआरडीओ ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ये परीक्षण ओडिशा में किया गया। परीक्षण की गई मिसाइलों को डीआरडीओ ने भारतीय सेना के लिए विकसित किया है। मिसाइल का निर्माण डीआरडीओ ने भारत इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड और भारत डायनामिक लिमिटेड के साथ मिलकर भारतीय सेना के लिए की है।

इस जमीन से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद भारतीय सेना जमीन से ही किसी भी संदिग्ध एअरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर को टारगेट कर सकती है। इसके अलावा एंटी-शिप मिसाइल, यूएवी, बैलेस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और कॉम्बैट जेट को हवा में ही ध्वस्त किया जा सकता है। इस मिसाइल के परीक्षण से भारत की वायु सुरक्षा में और मजबूती आएगी।
इससे पहले डीआरडीओ ने बीते माह ही लंबी दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली बराक-8 मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। बराक-8 मिसाइल को नेवल शिप से लॉन्च किया जा सकता है। ये परीक्षण भी ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में किया गया था। बराक 8 एलआरएसएएम मिसाइल रक्षा प्रणाली को भारत और इजरायल में राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम सहित भारत और इजरायल में रक्षा ठेकेदारों के सहयोग से संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
परीक्षण के दौरान मिसाइल ने एक कम रेंज वाले हवा में टारगेट को सफलतापू्र्वक निशाना बनाया। बता दें कि भारत और इजरायल ने 2006 में LRSAM पर मई 2010 में मिसाइल प्रणाली की पहली सफल परीक्षण फायरिंग के साथ काम करना शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications