पाकिस्‍तान के सिंध से अगवा दो हिंदू लड़कियां, भारत ने बुलाया पाक अधिकारियों को

Recommended Video

    Pakistan से फिर अगवा हुई दो हिंदू लड़कीयां, भारत ने पाक अधिकारियों को किया तलब | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के सिंध में हिंदू समुदाय की दो लड़कियों के अपहरण के मुद्दे पर भारत सरकार ने पाकिस्‍तान उच्‍चायोग के सीनियर ऑफिसर को तलब किया। शुक्रवार को अधिकारी को बुलाकर उनके सामने इस घटना पर विरोध दर्ज कराया गया है। सरकार से जुड़े सूत्रों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

    india-pakistan

    15 जनवरी को एक और लड़की लापता

    रिपोर्ट्स का कहना है कि 14 जनवरी को हिंदू समुदाय की दो नाबालिग लड़कियों शांति मेघवाद और सर्मी मेघवाद को सिंध प्रांत के एक गांव से अगवा कर लिया गया था। सूत्रों की तरफ से बताया गया है, 'पाकिस्‍तान के सामने इस घटना पर खासी चिंता जाहिर की गई है। सरकार ने घटना की कड़ी निंदा की है और पाकिस्‍तान सरकार से मांग की है कि वह तुंरत इन लड़कियों को इनके परिवार के पास वापस भेजें।' बताया जा रहा है कि लड़कियां सिंध प्रांत के उमर गांव की रहने वाली हैं। एक और घटना में एक और नाबालिग लड़की जिसका नाम महक है, उसे भी 15 जनवरी को सिंध प्रांत की जकोबाबाद जिले से अगवा कर लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+