भारत ने बैलिस्टिक Agni-3 missile का किया सफल परीक्षण, 3500 किमी पर बैठे दुश्मन पर भेद सकती है निशाना
भारत ने बैलिस्टिक Agni-3 missile का किया सफल परीक्षण, 3000 किमी तक कर सकती है वार
Agni-3 missile: भारत को रक्षा के क्षेत्र में बुधवार को एक और बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण किया गया। ये भारत की दूसरी मिसाइल है जो सबसे अधिक दूरी तक वार कर सकती है। ये टेस्टिंग सामरिक बल कमांड के तत्वावधान में किए गए नियमित उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च का हिस्सा था। लॉन्च एक पूर्व निर्धारित सीमा के लिए किया गया था और सिस्टम के सभी परिचालन मापदंडों को मान्य किया गया था

3500 किमी दूर बैठे दुश्मन पर कर सकती है वार
अग्नि-3 परमाणु क्षमता युक्त स्वदेशी मिसाइल है यानी भारत में ही तैयार की गई है। 3500 किमी दूर तक वार करने में सक्षम है। यानी साढ़े तीन हजार किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन पर सटीक निशाना लगाने की इसकी क्षमता है। भारत की इस रेंज में आधा पाकिस्तान और आधा चीन आता है। साइज और वजन में काफी बड़ी इस मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और आकार 2 मीटर है।

अग्नि 3 एक सेकेंड में पांच किमी की दूरी तय कर सकती
अग्नि 3 एक सेकेंड में पांच किमी की दूरी तय कर सकती है। 50 टन की इस मिसाइल दो फेज का इंजन लगा है जो ठोस ईंधन से चलता है। इतना ही नहीं ये मिसाइल 1.5 टन का हथियार लाद कर एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सक्षम है।

अग्नि 3 मिसाइल की है ये और खासियत
अग्नि 3 मिसाइल की एक और खासियत है कि ये केवल स्थिर नहीं चलती हुए वाहनों जैसे रेलवे बेस से चलती रेलगाड़ी से भी दुश्मन को भेदने के लिए दागी जा सकती है। अग्नि मिसाइल के एक को छोड़कर अब तक सभी सफल परीक्षण हुआ जो अग्नि मिसाइल असफल हुई थी उसका रात में प्रक्षेपण किया गया था और निर्माण संबंधी कुछ त्रुटि के कारण वो फेल हुई थी।

अग्नि श्रृंखला में शामिल है ये मिसाइल
अब तक भारत द्वारा लांच की जा रही मिसाइलों की अग्नि श्रृंखला में अग्नि-1 जो 700 किमी तक, अग्नि-2 2,000 किमी तक , अग्नि-3 जो लांच की गई वो 3,000 किमी तक और अग्नि-4 की 4,000 किमी और 5,000 किमी की सबसे लंबी मारक क्षमता वाली अग्नि 5 शामिल है।

ऐसे 5,000 किलोमीटर तक कर सकती है वार
अग्नि और सामरिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के साथ, भारत आसानी से 30 से 5,000 किलोमीटर के बीच लक्ष्य को निशाना बना सकता है। ब्रह्मोस 30 से 300 किमी के लक्ष्य को मार गिरा सकती है, जबकि अग्नि उससे आगे की दूरी का ध्यान रख सकती है।

भारत की इस स्वदेशी मिसाइल की बढ़ी डिमांड
डर यह था कि कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को उड़ता देख दुश्मन घबरा जाए और जवाबी कार्रवाई में परमाणु हमला कर दे। हालांकि मिसाइल को भारतीय सेना ने खारिज कर दिया है, इसने कुछ मित्र देशों को आकर्षित किया है और वे अब इसे निर्यात करने के लिए भारत से संपर्क कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications