संभल कर रहें अब पाक और चीन, 4,000 किमी रेंज वाली अग्नि टेस्‍ट में पास

बालासोर। भारत ने सोमवार को यानी धनतेरस के मौके पर रक्षा क्षेत्र में ए‍क नई कामयाबी हासिल की है। भारत की परमाणु क्षमता से लैस बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का परीक्षण सफल रहा है। इस टेस्‍ट के साथ ही पाकिस्‍तान के साथ ही चीन के भी कई शहर भी दायरे में आ गए हैं।

agni-4

अग्नि 4,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सेना के सामरिक बल कमान ने ओडिशा तट के ए.पी.जे.अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल का परीक्षण किया। डीआरडीओ के एक सूत्र ने बताया कि परीक्षण सफल रहा।

क्‍यों है खास

  • अग्नि मिसाइल पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से विकसित है।
  • यह जमीन से जमीन पर मार सकती है।
  • अग्नि-4 मिसाइल दो चरण वाली हथियार प्रणाली है।
  • इसका वजन 17 टन और लंबाई 20 मीटर है।
  • यह 4,000 किमी तक के टारगेट पर निशाना लगा सकती है।
  • डीआरडीओ अब अग्नि-5 मिसाइल पर काम कर रहा है।
  • अग्नि-5 5000 किलोमीटर तक वार कर सकती है।
  • यह फिफ्थ जनरेशन दके कंप्‍यूटर सिस्‍टम से लैस है।
  • इसमें माइक्रो नैविगेशन सिस्‍टम इंस्‍टॉल किया गया है।
  • किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर यह खुद सुधार कर सकेगी।
  • सेना के बेड़े मेंअग्नि-1, 2 और 3 के साथ पृथ्वी मिसाइल शामिल हैं।
  • इन मिसाइलों की रेंज 3000 किलोमीटर है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+