DRDO ने तैयार की 'निर्भय' मिसाइल, 1000KM तक की दूरी पर भी दुश्मन के ठिकाने होंगे नेस्तनाबूत
भुवनेश्वर। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने ओडिसा के चांदिपुर में मंगलवार को स्वदेशी सब्सॉनिक क्रूज मिसाइल 'निर्भय' का सफल कर लिया। करीब 1000KM की दूरी पर दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूत करने के लिए DRDO द्वारा विकसित की गई इस मिसाइल का पांचवा टेस्ट था। इससे पहले हाल ही में DRDO और RCI ने मिलकर ऑडिसा के चांदिपुर तट से ही ग्लाइड बम का सफल परीक्षण किया था।

करीब 320KG परमाणु आयुध ले जाने की क्षमता वाली यह मिसाइल क्रूज सभी प्रकार की मौसम में अटैक करने में सक्षम है। इस मिसाइल की सबसे खास बात यह है कि यह काफी नीची ऊंचाई पर उड़ने में भी सक्षम है, जिससे यह दुश्मन के रडार से छिपकर उसके ठिकानों को ध्वस्त किया जा सकता है।
ऑडिसा के चांदीपुर से निर्भया मिसाइल को लॉन्च करने के बाद DRDO ने कहा कि परीक्षण 'सफल' रहा। इसे सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया।निर्भय मिसाइल एक बार में 24 अलग-अलग प्रकार के हथियार ले जाने में है, जो कई ठिकानों पर एक साथ अटैक करन में सक्षम है। पिछले पांच सालों में इस मिलाइल का पांच बार टेस्ट किया जा चुका है, जिसमें तीन बार असफलता का सामना करना पड़ा।
इससे पहले DRDO ने ग्लाइड बम का सफल परीक्षण किया, जिसे जल्दी ही इंडियन एयर फोर्स में शामिल किया जाएगा। DRDO के मुताबिक यह बम 120kg वाला स्मार्ट वेपन है, जो 100 किमी की दूरी तक दुश्मन का सफाया कर सकता है। यह लंबी दूरी की मारक क्षमता वाला हथियार युद्ध में बिना पायलट और एयरक्राफ्ट से बॉर्डर पार कर दुश्मन के लक्ष्य को आसानी से धराशायी कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications