जमीन से हवा में मार करने वाली बराक 8 मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

बालासोर। भारत ने मंगलवार को लंबी दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल बराक-8 का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। भारत ने यह मिसाइल इजरायल के साथ मिलकर बनाई है और इसका परीक्षण उड़ीसा के समुद्रीय तट पर किया गया।

barak

इंटीग्रेटेड टेस्‍ट रेंज चांदीपुर में भारत और इजरायल की संयुक्‍त प्रयास के जरिए बनाई गई यह मिसाइल मोबाइल लांचर के जरिए लांच की गई। डीआरडीओ के अधिकारियों के मुताबिक सुबह 10.13 मिनट पर यह टेस्‍ट किया गया। डीआरडीओ के अधिकारियों के मुताबिक बराक-8 मिसाइल का टेस्‍ट सफल रहा और जल्‍द ही इससे संबंधित परीक्षण किए जाएंगे।

डीआरडीओ के विशेषज्ञों के मुताबिक इस मिसाइल में मल्‍टी फंक्‍शनल सर्विलांस एंड थ्रेट अलर्ट राडार एमएफ स्‍टार शामिल हैं। इस मिसाइल की खासियत है कि यह हवाई हमलों का सटीक जवाब देती है।

इससे पहले 30 जून और 1 जुलाई को मध्‍यम दूरी की मिसाइलों के तीन टेस्‍ट भारत और इजरायल ने किए थे। इसे भी इजरायल और भारत ने साथ में मिलकर ही विकसित किया था।

वहीं भारतीय नौसेना ने 30 दिसंबर, 2015 को आईएनएस कोलकत्‍ता से जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल एलआर-सैम का सफल परीक्षण किया था।

इन मिसाइलों को बनाने में बीईएल, एलएंडटी, बीडीएल, टाटा समूह और कई अन्‍य कंपनियों ने अपना सहयोग दिया था।

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बराक मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+