नई तकनीक के साथ अग्नि 1 मिसाइल का सफल परीक्षण

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार यह मिसाइल पूरी तरह स्वदेशी है। सामरिक बल कमांड और डीआरडीओ के संयुक्त प्रयासों से हुए इस परीक्षण के बाद अधिकारी ने बताया कि इसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर की है।
जरूर देखें- भारत की 11 दमदार मिसाइलें
रात को परीक्षण के दौरान बंगाल की खाड़ी में यह अपने लक्ष्य को भेदने में सफल हुई। आम तौर पर मिसाइलों का परीक्षण सुबह किया जाता है, लेकिन बीच-बीच में ये परीक्षण रात को भी किये जाते हैं, ताकि अगर कोई खामी मिसाइल में रह गई हो तो उसे दूर कर दिया जाये। हम आपको बता दें कि मिसाइलों के मामले में भारत ने तेजी से बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
अधिकारियों के अनुसार डीआरडीओ अग्नि छह को बना रही है। अग्नि छह ऐसी मिसाइल होगी, जिसके आगे अमेरिका और चीन के भी पसीने छूट जायेंगे। हालांकि लोगों को इस मिसाइल के लिये फिलहाल इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications