माल्या को वापस लाने की मुहिम तेज, भारत ने ब्रिटेन की अदालत में सौंपे प्रत्यर्पण के कागज
भारत सरकार ने आज इंग्लैंड की अदालत में शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाने संबंधी जरुरी कागजात जमा कराए।
नई दिल्ली। भारत सरकार ने आज इंग्लैंड की अदालत में शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाने संबंधी जरुरी कागजात जमा कराए। बता दें कि 6 जुलाई को हुई पिछली सुनावई में वेस्टमिनिसिटर कोर्ट की चीफ मजिस्ट्रेट एमा लूइस ने भारत सरकार को 31 जुलाई तक माल्या के प्रत्यर्पण संबंधी जरूरी कागजात माल्या के बचाव पक्ष को जमा करने को कहा था।
भारतीय अधिकारियों ने कहा कि माल्या को भारत वापस लाने की प्रकिया आगे बढ़ रही है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 सितबंर को वेस्टमिनिसिटर कोर्ट में होगी। बता दें कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या पर देश के 17 बैंकों का 9000 करोड़ रुपए लेकर भागने के आरोपी है। माल्या के प्रत्यर्पण मामले को लेकर लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत में सुनवाई चल रही है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।
माल्या 2016 से ही लंदन में हैं। जिसके बाद भारत ने ब्रिटेन सरकार से माल्या को भारत भेजने की अपील की थी। भारत सरकार की इस मांग पर लंदन प्रशासन ने माल्या को रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर तलब किया था, जहां उन्हें जमानत मिल गई थी।