जाधव के काउंसलर एक्सेस के लिए पाकिस्तान ने चली चाल, तीन शर्तों को मानने से भारत का इनकार
नई दिल्ली। पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार को उसकी जेल में कुलभूषध जाधव को काउंसलर एक्सेस देने की पेशकश की गई थी। भारत ने शुक्रवार को इस एक्सेस को लेने से इनकार कर दिया है और साफ कर दिया है कि निगरानी में मुलाकात संभव नहीं है। साथ ही भारत ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान को बिना रोक-टोक वाला काउंसलर एक्सेस मुहैया कराए। 17 जुलाई को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) की ओर से जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी गई थी।

ICJ के फैसले के 10 दिन बाद जागा पाक
आईसीजे का फैसला आने के 10 दिन बाद पाकिस्तान की तरफ से जाधव को काउंसलर एक्सेस देने का ऐलान किया गया।लेकिन इसके साथ ही तीन शर्तें रखी गई थीं और पाक का कहना था कि शर्ते उसके कानून के मुताबिक हैं। पाकिस्तान चाहता हैकि जिस समय भारत के अधिकारी जाधव से मुलाकात करें, पाक ऑफिसर्स वहां पर मौजूद हों। इसके साथ ही मुलाकात सीसीटीवी कैमरे के साए में होनी चाहिए बिल्कुल वैसे जैसे जाधव के परिवार के समय हुई थी। सूत्रों की मानें तो भारत ने साफ संदेश पाक को दिया है और कहा है कि जाधव को हर हाल में काउंसलर एक्सेस मिलना चाहिए और वह भी डर के माहौल के बिना।
भारत ने याद दिलाया विएना कनवेंशन
भारत ने कहा है कि विएना कनवेंशन के आर्टिकल 36 का पहला पैरा कहता है कि 'अपने नागरिक से बात करने के लिए काउंसलर ऑफिसर्स पूरी तरह से फ्री होंगे। इसी तरह से जिस नागरिक को काउंसलर एक्सेस दिया गया है वह भी काउंसलर ऑफिसर्स से संपर्क करने और उनसे बात करने के लिए पूरी तरह से आजाद होगा।' जाधव को मार्च 2016 में पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया था और उन्हें अप्रैल 2017 मिलिट्री कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। आईसीजे ने कहा था कि काउंसलर एक्सेस जाधव का मौलिक अधिकार है। आईसीजे ने इसके आधार पर पाकिस्तान को आदेश दिया था कि वह जाधव को विएना कनवेंशन के तहत काउंसलर एक्सेस दे।
-
PSL में शर्मनाक कांड, फखर ज़मान पर लगा बैन, बॉल-टेंपरिंग की लाइव चोरी के बाद आया फैसला -
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
US Iran जंग में पिस रहा पाकिस्तान, सरकार ने दाम बढ़ाने को दी मंजूरी, क्या होगा नया भाव? -
PSL 2026 के दौरान लाहौर में कुदरत का तांडव, आंधी में उड़े कवर्स और ग्राउंड स्टाफ? टॉस में हुई देरी! VIDEO -
Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर के चक्कर में असली वाले जमील जमाली को दाऊद से कनेक्शन पर देना पड़ी सफाई- Video -
China Pakistan Gwadar Port: दोस्ती में आई दरार! ड्रैगन ने ईरान और तालिबान पर दिया अल्टीमेटम -
'एक रोटी के बदले जिस्म', कश्मीरी महिलाओं के साथ ISI आतंकियों की हैवानियत का PAK मुफ्ती का खुलासा, कौन है ये? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन?












Click it and Unblock the Notifications