सीरिया अटैक पर भारत का बड़ा बयान, कहा- केमिकल अटैक पर जांच हो
नई दिल्ली। सीरिया पर शुक्रवार शाम को अमेरिका और उसके सहयोग देशों ने मिलकर हवाई हमला करने के बाद दुनियाभर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है। चीन के बाद अब भारत ने भी सीरिया में बढ़ते विवाद को शांति से निपटाने के लिए आग्रह किया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने सीरिया अटैक पर कहा, 'हम सभी दलों से आग्रह करते हैं कि वे संयम दिखाएं और स्थिति को आगे बढ़ाने से बचें। यह मुद्दा बातचीत और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार हल किया जाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, 'सीरिया में हाल ही में हुए अटैक पर भारत पूरी निगरानी से नजर रख रहा है। अगर केमिकल अटैक सच है, तो यह दुखद है। हम ओपीसीडब्ल्यू (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons) द्वारा निष्पक्ष जांच के लिए कहते हैं।' इससे पहले चीन ने भी बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने के लिए आग्रह किया था।
सीरिया में 7 अप्रैल को हुए अटैक में 70 लोगों की जान गई थी, जिसके लिए अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने इसे केमिकल अटैक बताते हुए रूस और असद सरकार को दोषी माना था। वहीं, रूस ने केमिकल अटैक का खंडन किया है, लेकिन सीरिया में बैक-टू-बैक अमेरिकी अटैक के बाद, अब हालात काफी तनावपूर्ण हो चके हैं।
रूस और अमेरिका के बीच जुबानी जंग के साथ मिलिट्री एक्शन भी दिखने लगा है। रूस ने सीरिया में हुए अटैक के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications