क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

भारत के सत्यरूप सिद्धांत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के पर्वतारोही का कीर्तिमान तोड़ा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। दुनिया की सात पर्वत शिखरों और सात उंची ज्वालामुखी की चोटी पर सबसे कम उम्र में पहुंचने वाले भारत के सत्यरूप सिद्धांत दुनिया के सबसे युवा व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने अंटार्टिका की 4285 मीटर उंची माउंट सिडली पर बुधवार सुबह 6.28 बजे पहुंच कर यह सफलता अपने नाम की। ऐसा करने वाले वह दुनिया के सबसे कम उम्र व्यक्ति बन गए हैं। सत्यरूप ने 35 वर्ष 274 दिनों में यह कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने दुनिया के सात देशों के ज्वालामुखी पर्वत के शिखर पर पहुंचने का कीर्तिमान अपने नाम किया है।

satyarup

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के डेनियल बुल ने सबसे कम उम्र में इन चोटियों पर पहुंचने में सफलता हासिल की थी। उन्होंने 36 वर्ष, 157 दिनों में वर् 2006 सेस 2017 के बीच यह कीर्तिमान अपने नाम किया था। सिद्धांत ने 2012 से 2019 के बीच इन चोटियों पर चढ़ाई का अभियान शुरू किया और सातों ज्वालामुखी पर पहुंचने में सफलता हासिल की थी। यह कीर्तिमान हासिल करने का बाद सत्यरूप ने बताया कि मैंने शिखर पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान बजाया था। उन्होंने बताया कि यहां बहुत ठंड है,मेरी उंगलियां जम गई हैं।

सत्यरूप बेंगलुरू के सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वह बचपन से ही अस्थमा की समस्या से जूझ रहे हैं, इसकी वजह से वह इनहेलर का इस्तेमाल क रते हैं। वह 100 मीटर की दूरी भी बिना इनहेलर के तय नहीं कर पाते थे, लेकिन अपने अटल इरादों के चलते उन्होंने इस कीर्तिमान को अपने नाम किया। सत्यरूप ने बताया कि इस मिशन को शुरू करने से पहले मैंने सात साल तक की ट्रे्निंग ली थी।

इसे भी पढ़ें- फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है आज का दाम

Comments
English summary
भारत के सत्यरूप सिद्धांत बने दुनिया के सबसे कम उम्र के जिन्होंने सात पर्वत शिखरो और ज्वालामुखी पर फतेह हासिल की। India's Satyarup Siddhanta becomes worlds youngest to climb tallest peaks volcanoes.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X