पाक के 22 दूतों पर बोला भारत- गलत बात 22,000 बार दुहराने पर सच नहीं हो जाती
नई दिल्ली। कश्मीर के मुद्दे पर विश्व बिरादरी की ओर से निराशा हासिल कर चुके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने फैसला किया था कि वे 22 सांसदों को अलग-अलग देशों में राजदूत बना कर भेजेंगे जो कश्मीर की तस्वीर पेश करेंगे।

इस मुद्दे पर भारत की ओर से भी जवाब आ गया है।
विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने कहा है कि गलत बात को यदि 22 लोग , 22 बार या 22,000 बार दुहराएं तो वह बात सच नहीं हो जाती।
उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान का अपना हक कि यदि वो चाहते हैं कि उनके सांसद मुफ्त में टूरिज्म पर जाएं।
कश्मीर के मुद्दे पर अकबर ने कहा कि जहां तक कश्मीर की बात है यह द्विपक्षीयम मुद्दा है और पाकिस्तान को इसे अंतरराष्ट्रीय नहीं बनाना चाहिए।
ये है मामला
गौरतलब है कि रेडियो पाकिस्तान के हवाले से खबर है कि नवाज शरीफ 22 सांसदों को राजदूत बना कर दुनिया के सामने कश्मीर की तस्वीर पेश करें जो लोगों की अंतरात्मा झकझोर दे।
रेडियो पाकिस्तान के अनुसार नवाज संयुक्त राष्ट्र संघ को यह याद दिलाएंगे कि किस तरह से कश्मीर के लोगो से किए गए वायदे अब तक अधूरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications