पिछड़ा चीन, भारत बना सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था, GDP ग्रोथ 7.7 प्रतिशत
Good News: देश के विकास की रफ्तार हुई तेज, चौथी तिमाही में GDP ग्रोथ रेट 7.4% से बढ़कर 7.7%
नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार के लिए राहत भरी खबर है। देश की विकास ने रफ्तार पकड़ दी है। देश का जीडीपी ग्रोथ 7.7 फीसदी पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2017-18 की आखिरी तिमाही (जनवरी से मार्च) में देश की विकास दर 7.7 फीसद रही है। आपको बता दें कि चौथी तिमाही में जीडीपी के 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन विकास दर अनुमान से बेहतर रहा।

चीन की पटखनी
अगर सरकार द्वारा जारी आंकड़ों को देखे तो चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी की रफ्तार विश्व की सबसे तेज रही है। भारत ने जीडीपी के रफ्तार में चीन को भी पछाड़ दिया। मार्च में अंत चौथी तिमाही में चीन की ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी थी। जबकि भारत की जीडीपी रफ्तार 7.7 फीसदी रही। ऐसे में अर्थव्यवस्था की विकास रफ्तार में भारत ने चीन को बी पीछे छोड़ दिया।
चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ जहां 7.7 फीसदी रहा तो वहीं पिछली तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.2 फीसदी थी। वहीं दूसरी तिमाही(जुलाई-सितंबर) में जीडीपी 6.3 फीसदी तो पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5.7 फीसदी रही थी।
देश के विकास दर ने पकड़ी रफ्तार
वित्त वर्ष 2017-18 में देश का जीवीए 6.5 फीसदी रहा है। पिछले 6 महीनों में देश की विकास दर की रफ्तार अच्छी रही है। आपको बता दें कि जीडीपी किसी भी देश के अर्थव्यवस्था की हालत को मापने का पैमाना है। देश के विकास दर की गणना हर तिमाही पर की जाती है। अर्थव्यवस्था के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में उत्पादन की वृद्धि दर के आंकड़ों की गणना करके GDP निकाली जाती है। इसमें कृषि, उद्योग और सर्विस तीनों के विकास दर को नापा जाता है।
खत्म हुआ GST का असर
जानकारों की माने तो देश की अर्तव्यवस्था पर अब नोटबंदी और जीएसटी का असर खत्म हो गया है। देश की अर्थव्यवस्था अब नोटबंदी और जीएसटी से मजबूती के साथ उबर गई है। देश में निवेश की गतिविधियों में भी तेजी आ रही है, जिसकी वजह से विकास दर ने रफ्तार पकड़ी है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications