PNB जैसे घोटालों से बचने के लिए इंफोसिस ने बनाया 'ब्लॉकचेन' नेटवर्क
मुंबई। देश के बैंकिंग सेक्टर को फ्रॉड से बचाने के लिए सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने एक ब्लॉकचेन आधारित ट्रेड फाइनेंस नेटवर्क स्थापित किया है। इंफोसिस ने बैंकिंग सेक्टर में सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए देश के सात अलग-अलग प्राइवेट बैंक के साथ करार किया है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट कंपनी इंफोसिस अपनी फिनाकल सॉफ्टवेयर से अधिकांश भारतीय लेंडर्स के मूल कार्यों को ताकत देती है, जो फिलहाल अन्य घरेलू और विदेशी बैंकों को अपने नेटवर्क से जोड़ने के लिए बात करने में लगी है।

ब्लॉकचेन टेक्नॉलोजी ट्रांजेक्शन के सभी चरणों को नेटवर्क मैंबर्स के बीच सुरक्षित रूप से साझा करने की अनुमति देता है। एक दिन पहले एचएसबीसी ने कहा था कि ट्रिलियन डॉलर ट्रांजेक्शन में निपुणता बढ़ाने के लिए उन्होंने दुनिया का पहला ट्रेड फाइनेंस ट्रांजेक्शन ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है।
इंफोसिस अपना ट्रेड फाइनेंस नेटवर्क को उस समय स्थापित कर रहे हैं, जब हाल ही में दो पंजाब बैंक में बहुत बड़ा फ्रॉड देखने को मिलना है। इंफोसिस ने बैंकिंग फ्रॉड को रोकने के लिए अपने सॉफ्टवेयर नेटवर्क को देश के बैंकों से जोड़ने की योजना बनाई है।
फिनाकल ग्लोबल के मुख्या राजशेकरा मैया ने कहा कि इंफोसिस के इस नेटवर्क से खरीदारों, विक्रेताओं, बैंक खरीददार, बैंक विक्रेता और इस नेटवर्क पर मौजूद किसी भी नियामक के लिए ट्रांजेक्शन पारदर्शी कर देगा। उन्होंने कहा कि इस टेक्नॉलोजी से आने वाले टाइम में पीएनबी जैसा बैंकिंग फ्रॉड नहीं देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
