खुशखबरी: भारत की पहली कोरोना वैक्सीन Covaxin का ह्यूमन ट्रायल शुरू, जानिए उससे जुड़ी हर खास बात
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से पूरा देश बेहाल है। संक्रमण की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ दुनिया भर के वैज्ञानिक इस जानलेवा वायरस की दवा खोजने में लगे हैं। इस बीच एक अच्छी खबर आ रही है और वो ये कि भारत का पहला कोरोना वैक्सीन COVAXIN के ह्यूमन ट्रायल की शुरुआत हो चुकी है। कई संस्थानों में इसका ह्यूमन ट्रायल किया जा रहा है। कोवेक्सीन के पहले ट्रायल में 375 लोग होंगे। इन 375 लोगो को 125-125 के तीन ग्रुप में बांटा जाएगा। सभी को वैक्सीन की दो डोज दी जाएंगी। दूसरी डोज 14 दिन के बाद दी जाएगी।
Recommended Video
पहले ट्रायल के नतीजे दूसरे फेज के ट्रायल की दिशा तय करेंगे। दूसरे ट्रायल 750 लोगों पर किया जाएगा। इस वैक्सीन का पहला ट्रायल चूहे, खरगोश पर भी किया गया था। आपको बता दें कि इस वैक्सीन का पहला ट्रायल चूहे, खरगोश पर भी किया गया था। ICMR ने फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक की ओर से तैयार की गई, कोवैक्सीन के ट्रायल के लिए 12 संस्थानों को चुना है। इसमें दिल्ली और पटना के एम्स भी शामिल हैं।
ICMR ने कहा है कि बड़े स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में वैक्सीन को जल्द लॉन्च करना जरूरी है, लेकिन इसके लिए किसी के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही नहीं बरती जा सकती है। भारत बायोटेक की ओर से बनाई गई पहले की वैक्सीन दुनियाभर के देशों में जाती हैं। भारत बायोटेक कंपनी ने इससे पहले पोलियो, रेबीज, चिकनगुनिया, जापानी इनसेफ्लाइटिस, रोटावायरसऔर जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है। भारत बायोटेक की ओर से बनाई गई पहले की वैक्सीन दुनियाभर के देशों में जाती हैं। भारत बायोटेक कंपनी ने इससे पहले पोलियो, रेबीज, चिकनगुनिया, जापानी इनसेफ्लाइटिस, रोटावायरसऔर जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है।