कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोत्तरी, 24 घंटों में 48786 नए मरीज और 1005 लोगों की मौत
नई दिल्ली, 01 जुलाई। देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की दर में कमी देखी जा रही है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किए गए आंकड़ों में पिछले 24 घंटों में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी सामने आई है।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,786 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 61,588 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,23,257 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 33.57 करोड़ वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा चुकी हैं।
Recommended Video

देश में अभी तक कोरोना के कुल 2,94,88918 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। रोजाना कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर में भी लगातार 49वे दिन इजाफा हुआ है और यह दर बढ़कर 96.97 फीसदी हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 5 फीसदी से कम है। फिलहाल यह 2.64 फीसदी है। लगातार 24 वे दिन रोजाना पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम है और यह 2.54 फीसदी है। इसके साथ ही कोरोना की टेस्टिंग में भी लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अभी तक 41.20 करोड़ कोरोना सैंपल की जांच की गई है।
हालांकि दूसरी लहर अब खत्म हो रही है लेकिन बावजूद इसके देश के 10 राज्यों में लगभग संपूर्ण लॉकडाउन जैसे हालात हैं, उसमे मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, पुड्डुचेरी, छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य शामिल हैं अकेला तेलंगाना ऐसा पहला राज्य है जहां पर लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म कर दिया या है। 1 जुलाई से यहां स्कूल भी खोल दिए गए हैं। वहीं केरल में कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। अकेले केरल में एक लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव मामले हैं।












Click it and Unblock the Notifications