Covid 19: देश में कोरोना का प्रकोप जारी, 24 घंटे में सामने आए 379257 नए केस

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। देश में कोरोना का प्रचंड रूप जारी है, गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,79,257 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,83,76,524 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना से 3645 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 2,04,832 पहुंच गया है, ऐसा पहली बार हुआ है कि 24 घंटे के अंदर साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत में अब एक्टिव केस 30,84,814 हैं, जबकि 1,50,86,878 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 15,00,20,648 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

Recommended Video

    Coronavirus in India Update: 24 घंटे में 3.79 लाख नए केस, 3645 संक्रमितों की मौत | वनइंडिया हिंदी
     Covid 19: देश में 24 घंटे में सामने आए 379257 नए केस

    तो वहीं इंडिया में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,44,71,979 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, देश में कोरोना का वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी से चल रहा है, भारत में सिर्फ 99 दिनों में 14 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगा है। आम से लेकर खास तक इस महामारी की चपेट में हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, उन्होंने आज सुबह ट्वीट करके अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है।

     Covid 19: देश में 24 घंटे में सामने आए 379257 नए केस

    अमेरिका ने कही मदद करने की बात

    संकट की इस घड़ी में अमेरिका ने भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से फोन पर बात की है और महामारी के खिलाफ इस जंग में पूरी तरह से भारत की मदद करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इंडिया को मदद के लिए कच्चे माल के साथ-साथ पूरी एक शृंखला भेज रहा है, जिसमें रेमडेसिविर के साथ अन्य दवाएं भी हैं, जो कि इस बीमारी से निपटने में भारत के लिए मददगार साबित होंगी।

     Covid 19: देश में 24 घंटे में सामने आए 379257 नए केस

    राहुल गांधी ने साधा निशाना

    बढ़ते कोरोना संकट के कारण अस्पताल में बेड्स, ऑक्सीजन सिलेंडर्स की मारामारी हो गई है तो वहीं कई राज्य वैक्सीन की कमी का रोना रो रहे हैं, तो वहीं इसी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार वैक्सीन और बिगड़े हालात को लेकर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में कहा है कि 'एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे सिस्टम का सच दिखाते चलो!।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+