पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2876 नए मामले, देश में अब 32811 सक्रिय केस

नई दिल्ली, 16 मार्च। देश में कोरोना अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। दैनिक मामलों में लगातार गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2876 नए मामले सने आए हैं जबकि 2884 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं देश में अभी भी कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 32811 है। जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट .038 फीसदी हो गई है। अभी तक देश में कोरोना से 42450055 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 516072 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कोरोना की रफ्तार में लगाम लगाने में सबसे अहम भूमिका कोरोना टीकाकरण ने निभाई है। देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 1806093107 डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 1892143 कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा चुकी है।

corona

Recommended Video

      Covid-19 India Update: देश में Corona के 2,876 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि मिजोरम में कोरोना के 270 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 221738 मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को मिजोरम में 494 नए मामले सामने आए थे। वहीं गुजरात की बात करें तो यहां कोरोना के सिर्फ 29 नए मामले सामने आए, जबकि प्रदेश में अभी तक 1223661 मामला सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से 10939 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में गुजराच में कोरोना से 63 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक कुल ठीक हो चुके मरीजों की संख्या की बात करें तो यह संख्या 1212250 है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+