एक बार फिर हावी हो रहा कोरोना वायरस, 24 घंटों के भीतर मिले 18327 नए मरीज

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले एक दिन के भीतर देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के कुल 18327 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 108 मरीजों की मौत हुई और 14234 लोग ठीक हुए। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के केस बढ़कर 1,11,92,088 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 1,08,54,128 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में फिलहाल एक्टिव केस 1,80,304 ही बचे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए Covid 19 केस,108 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    गौरतलब है कि देश में इस समय कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण चल रहा है, जिसमें अभी तक 1,94,97,704 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। दूसरे चरण के तहत उन लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जा रही है, जिनकी उम्र साठ साल से ज्यादा है। इसके अलावा 45 साल से ज्यादा उम्र के उन लोगों को भी कोरोना वायरस का टीका लगाया जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान में अभी तक पीएम मोदी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, एलजी अनिल बैजल और एम्स डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया सहित कई लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।

    महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले
    आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने नियमों को सख्त कर दिया है। पिछले महीने ही उद्धव ठाकरे ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि अगर लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो फिर से राज्य में लॉकडाउन लगाने की नौबत आ सकती है। मुंबई के स्लम एरिया धारावी में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिसके बाद बीएमसी के अधिकारियों ने वहां सख्ती बढ़ा दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+