देश में फिर से कोरोना के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटों में 16159 नए केस, 28 की मौत
नई दिल्ली, 06 जुलाई। देश में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। एक बार फिर से कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी को देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16159 नए मामले सामने आए हैं जबकि 28 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही अगर देश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 115212 हो गई है। जिस तरह से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है उसकी एक बड़ी वजह दैनिक पॉजिटिविटी दर में बढ़ोत्तरी है। दैनिक पॉजिटिविटी दर अब 3.56 फीसदी हो गई है।

Recommended Video
मंगलवार के मुकाबले आज कोरोना के नए मामलों में 3073 की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसके साथ ही देश में कोरोना से अभी तक 523270 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 3098 नए मामले सामने आए थे, जबकि 6 कोरोना के मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना के अभी तक 1938048 मामले आ चुके हैं जबकि 26275 लोगों की मौत हो चुकी है।
गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से कोरोना का नया वैरिएंट देश में सामने आया है उसने लोगों की चिंता को और भढ़ा दिया है। हालांकि केंद्र सरकार और आईसीएमआर की ओर से कहा गया है कि इस नए वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है। ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट बीए.2.75 देश में सामने आया है। यह नया वैरिएंट देश के 10 राज्यों में फैल चुका है। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि यह वैरिएंट खतरनाक नहीं है, इसकी वजह से मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कराना पड़ रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह ओमिक्रॉन का ही सब वैरिएंट है लिहाजा इसका भारत पर असर कम होगा। इसकी बड़ी वजह यह है कि लोग पहले ही ओमिक्रॉन से इम्यून हैं। हालांकि एक्सपर्ट ने सतर्क रहने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications