CAA: मलेशिया के पीएम को भारत का कड़ा जवाब, तथ्‍यों की जानकारी के बिना कुछ भी गलत न बोलें

नई दिल्‍ली। भारत ने मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्‍मद की उस टिप्‍पणी को 'गलत' बताया है जो देश के नए नागरिकता कानून से जुड़ी है। 94 साल के महातिर मोहम्‍मद ने शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर बयान दिया था। उन्‍होंने कहा था कि लोग इस कानून की वजह से मर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद विदेश मंत्रालय की तरफ से कड़ा बयान जारी किया गया है और उनकी आलोचना की गई है। मलेशियाई पीएम कुआलालंपुर समिट में थे जहां पर उन्‍होंने सीएए पर सवाल उठाए हैं।

caa-malaysia.jpg

CAA भारत का आतंरिक मसला

मीडिया के साथ बात करते हुए पीए मोहम्‍मद ने कहा कि इस कानून की जरूरत क्‍या थी जब भारत में पिछले 70 सालों से अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ रह रहे हैं। 94 साल के महातिर मोहम्‍मद दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्‍ट्राध्‍यक्ष हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को ही एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है, 'पीएम ने एक ऐसे मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जो पूरी तरह से भारत का आंतरिक मसला है।' मंत्रालय का इशारा इससे पहले मलेशियाई पीएम की तरफ से यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) में आर्टिकल 370 को जम्‍मू कश्‍मीर से हटाने को लेकर भी टिप्‍पणी की गई थी। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि सीएए कानून के बाद अफगानिस्‍तान, बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान में बसे उन अल्‍पसंख्‍यकों को भारत की नागरिकता दी जाएगी जिन्‍हें धर्म की वजह से अत्‍याचार झेलने पड़ते हैं।

किसी भी भारतीय की स्थिति पर नहीं होगा असर

विदेश मंत्रालय के बयान में आगे कहा गया है, 'यह कानून किसी भी तरह से किसी भी भारतीय नागरिक की स्थिति पर प्रभाव नहीं डालता है और न ही किसी भी भारतीय को उसकी आस्‍था या उसकी नागरिकता से दूर करता है। ऐसे में मलेशिया के प्रधानमंत्री का बयान तथ्‍यात्‍मक तौर पर पूरी तरह से गलत है। हम मलेशिया से अपील करते हैं कि वह भारत के आतंरिक मसलों में प्रतिक्रिया देने से बचे खासतौर पर तब जब उसे तथ्‍यों की सही जानकारी नहीं है।' उन्‍होंने कहा, 'मुझे भारत को देखकर काफी दुख होता है जो अपने पंथनिरपेक्ष होने का दावा करता है। अब यह देश कुछ मुसलमानों से उनकी नागरिकता छिनने के लिए कार्रवाई कर रहा है।' महातिर यहीं नही रुके और उन्‍होंने आगे कहा, 'लोग इस कानून की वजह से मर रहे हैं। यह सब करने की क्‍या जरूरत थी जब पिछले 70 सालों से बिना किसी समस्‍या के सारे नागरिक एक साथ रह रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+